{"_id":"6a3bca5726e4d8d65b0d98da","slug":"teachers-will-conduct-digital-classes-starting-in-july-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-92440-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: जुलाई से शिक्षकों की लगेगी डिजिटल क्लास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: जुलाई से शिक्षकों की लगेगी डिजिटल क्लास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
तकनीक आधारित पढ़ाई पर रहेगा फोकस, शिक्षा विभाग अगले माह से चलाएगा डिजिटल प्रशिक्षण अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सरकारी स्कूलों में पढ़ाई के तरीके को आधुनिक बनाने के लिए शिक्षा विभाग ने जुलाई से शिक्षकों के लिए बड़े स्तर पर डिजिटल प्रशिक्षण अभियान शुरु करने जा रहा है। इसका उद्देश्य शिक्षकों को तकनीक के बेहतर उपयोग के लिए तैयार करना है, ताकि कक्षाओं में डिजिटल माध्यमों से पढ़ाई को अधिक प्रभावी बनाया जा सके।
नई शिक्षा नीति 2020 के तहत शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में पहले चयनित शिक्षकों को मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके बाद वे जिले और ब्लॉक स्तर पर अन्य शिक्षकों को प्रशिक्षण देंगें। प्रशिक्षण के दौरान स्मार्ट क्लास, डिजिटल बोर्ड, ई-कंटेंट, ऑनलाइन मूल्यांकन प्रणाली और विभिन्न शैक्षणिक एप्स के उपयोग की जानकारी दी जाएगी। शिक्षा विभाग का मानना है कि आने वाले समय में तकनीक आधारित शिक्षण की भूमिका और बढ़ेगी। ऐसे में शिक्षकों का डिजिटल रूप से दक्ष होना जरूरी है, ताकि छात्रों को गुणवत्तापूर्ण और इंटरैक्टिव शिक्षा मिल सके।
विभागीय अधिकारियों के अनुसार प्रशिक्षण के लिए मॉड्यूल और अध्ययन सामग्री तैयार की जा रही है तथा जुलाई से चरणबद्ध तरीके से सत्र शुरू कर दिए जाएंगे। सरकारी स्कूलों में डिजिटल शिक्षा को मजबूती मिलने के साथ-साथ छात्रों को भी आधुनिक शिक्षण संसाधनों का लाभ मिलेगा। विशेषज्ञों का मानना है कि तकनीक के बेहतर इस्तेमाल से छात्रों की सीखने की क्षमता और कक्षा में सहभागिता दोनों बढ़ेंगी।