{"_id":"69bd9a446e18c153f9094d15","slug":"temperature-drops-after-two-consecutive-days-of-rain-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-82625-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: दो दिन लगातार बारिश के बाद तापमान में आई गिरावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: दो दिन लगातार बारिश के बाद तापमान में आई गिरावट
विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
मौसम में ठंडक होने से मिली राहत, हवा साफ
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी में दो दिन लगातार हुई बारिश के बाद मौसम में ठंडक महसूस की जा रही है। बीते कुछ दिनों तक शहर का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया था और अप्रैल की गर्मी मार्च में ही शुरू हो गई थी। शुक्रवार को सुबह से बारिश जारी रही, जिससे तापमान में गिरावट आई।
बारिश के बाद से मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पिछले साल इसी दिन 31.1 डिग्री सेल्सियस था। पिछले साल के मुकाबले अधिकतम 20 मार्च को 6.2 डिग्री कम दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो पिछले साल के 15.4 डिग्री से थोड़ा अधिक था। बारिश के चलते हवा की गुणवत्ता में भी सुधार देखा गया है। मौसम विभाग ने बताया कि आगामी दिनों में तापमान 29 डिग्री तक जाने की संभावना है।
-- -
बूंदाबांदी ने बढ़ाई किसानों की चिंता
पटौदी। पटौदी क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन हुई बूंदाबांदी ने किसानों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। बीते बृहस्पतिवार को हुई बारिश के बाद शुक्रवार को भी सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और बूंदाबांदी जारी रही। इसका सबसे अधिक असर गेहूं और सरसों की तैयार फसलों पर देखने को मिल रहा है। कई खेतों में गेहूं की फसल जमीन पर गिर गई है, जिससे उत्पादन प्रभावित होने का खतरा बढ़ गया है। ठंडी हवाओं के कारण फसलें संभल नहीं पा रही हैं और लगातार नमी से नुकसान की आशंका बनी हुई है। किसान खासतौर पर गेहूं की फसल को लेकर ज्यादा चिंतित हैं, क्योंकि कटाई से पहले इस तरह की बारिश फसल की गुणवत्ता को भी प्रभावित कर सकती है। वहीं, सरसों की फसल पर भी असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है। किसानों का कहना है कि अगर मौसम साफ नहीं हुआ तो उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। लगातार बदलते मौसम के कारण क्षेत्र के किसानों के चेहरे पर चिंता साफ झलक रही है। संवाद
-- --
गैस किल्लत : बूंदों के बीच लाइन में लगे रहे लोग
पटौदी। पटौदी में घरेलू गैस की किल्लत ने उपभोक्ताओं की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बूंदों की फुहारों के बीच लोग सुबह-सुबह गैस एजेंसी के बाहर रिफिल वाउचर (पर्ची) के लिए लंबी लाइनों में खड़े रहते हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि इरान, इस्रायल और अमेरिका में चल रही जंग की वजह से गैस की समस्याएं और बढ़ गई हैं। हालांकि गैस गोदामों में किसी प्रकार की कमी नहीं है फिर भी उपभोक्ताओं को रिफिल के लिए कई-कई घंटे लाइन में खड़ा रहना पड़ता है। कई लोगों ने बताया कि ऑनलाइन बुकिंग के प्रयासों के बावजूद कई बार बुकिंग नहीं होती और बुक होने के बाद भी एजेंसी में लंबा इंतजार करना पड़ता है। गैस एजेंसी संचालक जोगिन्द्र सिंह ने स्पष्ट किया कि गोदाम में पर्याप्त गैस उपलब्ध है लेकिन बढ़ी मांग और बुकिंग प्रक्रिया के कारण उपभोक्ताओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। संवाद
--
बारिश से बिगड़ी ट्रैफिक व्यवस्था, सड़कों पर लगा लंबा जाम
गुरुग्राम। बारिश ने ट्रैफिक व्यवस्था की पोल खोल दी। बारिश के कारण मुख्य सड़कों और चौराहों पर जाम लग गया, जिससे लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्थिति यह रही कि वाहन रेंग-रेंग कर चलने को मजबूर हो गए। बारिश के बाद सड़कों पर जलभराव और फिसलन की वजह से ट्रैफिक की रफ्तार बेहद धीमी हो गई। ऑफिस जाने वाले लोगों और स्कूली बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ी। कई जगहों पर वाहन चालकों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ा। जाम के चलते सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था भी पूरी तरह प्रभावित रही। ऑटो रिक्शा, सिटी बसें और ई-रिक्शा सही ढंग से संचालित नहीं हो पाए, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए पैदल चलना पड़ा। स्थानीय निवासी राहुल ने बताया कि हर बार बारिश के बाद यही स्थिति बन जाती है, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस इंतजाम नहीं किए जाते। वहीं रमन सिंह ने बताया कि जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण सड़कों पर पानी भर जाता है और ट्रैफिक जाम की समस्या बढ़ जाती है। उषा वर्मा ने बताया कि बारिश होने के कारण ऑफिस जाने में देरी हो गई, क्योंकि बस समय से नहीं आई। वहीं, इस मामले में प्रशासन की ओर से कोई विशेष प्रबंध नजर नहीं आया। ट्रैफिक पुलिस की मौजूदगी भी कई स्थानों पर न के बराबर रही, जिससे हालात और बिगड़ गए।
Trending Videos