सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Thar coming from wrong direction hit bike rider died during treatment

थार कार, बेकाबू रफ्तार: गलत दिशा से आकर बाइक सवार को कुचला, बिना नंबर के दौड़ा रहा था जानलेवा गाड़ी; Video

अमर उजाला ब्यूरो गुरुग्राम Published by: विकास कुमार Updated Thu, 05 Mar 2026 05:09 PM IST
विज्ञापन
सार

मृतक की पहचान पलवल के वार्ड-12, रोहता पट्टी निवासी मुकेश बघेल के रूप में हुई है। मृतक मुकेश के भाई अशोक बघेल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई सेक्टर-44 गुरुग्राम मे पट्रोल पंप पर काम करता था।

Thar coming from wrong direction hit bike rider died during treatment
थार सवार ने बाइक वाले को कुचला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

गुरुग्राम के सुशांतलोक थाना क्षेत्र में सेक्टर-43 स्थित सुपरमार्ट-2 के पास गलत दिशा में आ रही थार ने एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में घायल बाइक सवार की उपचार के दौरान मौत हो गई है। हादसे में बाद चालक थार को मौके पर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने थार को जब्त कर लिया है। पुलिस ने मृतक के भाई अशोक बघेल की शिकायत पर अज्ञात थार चालक के खिलाफ धारा 281, 106 बीएनएस व 39/192(1) मोटर व्हीकल एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

Trending Videos

पेट्रोल पंप पर काम करता था मुकेश
मृतक की पहचान पलवल के वार्ड-12, रोहता पट्टी निवासी मुकेश बघेल के रूप में हुई है। मृतक मुकेश के भाई अशोक बघेल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई सेक्टर-44 गुरुग्राम मे पट्रोल पंप पर काम करता था। 4 मार्च की दोपहर करीब 12.30 बजे उसका भाई मुकेश बाइक लेकर पेट्रोल पंप के काम से व्यापार केंद्र रोड सुशांतलोक रोड की ओर जा रहा था। जब उसका भाई मुकेश बघेल सेक्टर-43 स्थित सुपरमार्ट-2 के पास पहुंचा तो गलत दिशा में आ रही सफेद रंग की थार ने बाइक को टक्कर मार दी। थार के आगे व पीछे नंबर प्लेट नहीं लगी थी। हादसे के बाद चालक थार को मौके पर छोड़कर भाग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

उपचार के दौरान गई जान
हादसे के बाद राहगीरों ने गंभीर रूप से घायल मुकेश बघेल को उपचार के लिए पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर सुशांतलोक थाने की पुलिस मौके पर पहुंची तो थार व बाइक घटनास्थल पर मिली। पुलिस ने थार को जब्त करके थाने में खड़ा कराया है।

पुलिस का बयान
जांच अधिकारी एएसआई सुरेंद्र ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। थार के चालक की पहचान करने के लिए गाड़ी के बारे में जानकारी निकलवाई जा रही है। जल्द ही थार के चालक को गिरफ्तार करके आगामी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed