फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The administration will reach out to students and parents to increase admissions in new government colleges.

Gurugram News: नए सरकारी कॉलेजों में दाखिले बढ़ाने के लिए छात्रों व अभिभावकों तक पहुंचेगा प्रशासन

Sun, 02 Aug 2026 06:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 06:29 PM IST
विज्ञापन
The administration will reach out to students and parents to increase admissions in new government colleges.
उपलब्ध पाठ्यक्रमों, सुविधाओं और रोजगारपरक अवसरों की दी जाएगी जानकारी
विज्ञापन


20 प्रतिशत से भी कम प्रवेश हुए कई कॉलेजों में
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले के नए सरकारी कॉलेजों में प्रवेश बढ़ाने के लिए उच्च शिक्षा विभाग ने विशेष अभियान शुरू करने का फैसला किया है। कम दाखिलों को देखते हुए कॉलेजों को आसपास के स्कूलों, पंचायतों और स्थानीय समुदाय के माध्यम से छात्रों व अभिभावकों तक पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। अभियान के तहत कॉलेजों में उपलब्ध पाठ्यक्रमों, सुविधाओं और रोजगारपरक अवसरों की जानकारी दी जाएगी, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थी सरकारी कॉलेजों का रुख करें।


विभाग के अनुसार जिले के रिठोज, सोहना, पटौदी और मानेसर स्थित नए सरकारी कॉलेजों में अपेक्षा के अनुरूप दाखिले नहीं हो पाए हैं। कई कॉलेजों में अब तक स्वीकृत सीटों के 20 प्रतिशत से भी कम प्रवेश हुए हैं। सबसे अधिक खाली सीटों की स्थिति सोहना ब्लॉक के सरकारी कॉलेज में है, जबकि रिठोज कॉलेज में भी केवल 10 से 15 प्रतिशत सीटों पर ही दाखिले हुए हैं। अधिकारियों का कहना है कि कई विद्यार्थियों को नए कॉलेजों और वहां उपलब्ध सुविधाओं की पूरी जानकारी नहीं है। वहीं, कुछ छात्र पुराने सरकारी कॉलेजों को प्राथमिकता दे रहे हैं और कई निजी संस्थानों में प्रवेश ले रहे हैं। इसी कारण नए कॉलेजों में प्रवेश प्रभावित हो रहा है। उच्च शिक्षा विभाग ने सभी संबंधित कॉलेजों से प्रवेश प्रक्रिया में तेजी लाने, सीटों की नियमित समीक्षा करने और अधिक से अधिक विद्यार्थियों तक पहुंच बनाने के निर्देश दिए हैं। विभाग को उम्मीद है कि जागरूकता अभियान के बाद नए कॉलेजों में दाखिलों की संख्या में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed