सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The Central and Haryana governments are translating Babasaheb's ideas into reality on the ground.

Gurugram News: बाबा साहेब के विचारों को धरातल पर उतार रही केंद्र व हरियाणा सरकार

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
The Central and Haryana governments are translating Babasaheb's ideas into reality on the ground.
विज्ञापन
फर्रुखनगर में आंबेडकर जयंती समारोह में कैबिनेट मंत्री ने दी श्रद्धांजलि
Trending Videos

- कहा-अंत्योदय की भावना से हर वर्ग के उत्थान के लिए हो रहा कार्य


संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखनगर। हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर ने जिन विचारों और मूल्यों की परिकल्पना की गई थी, उन्हें धरातल पर साकार करने का कार्य आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री पिछले 12 वर्षों से अंत्योदय की भावना को केंद्र में रखते हुए समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के समग्र उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। कैबिनेट मंत्री रविवार को फर्रुखनगर क्षेत्र में आयोजित भारत रत्न डॉ. आंबेडकर जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे।
उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद कहा कि बाबा साहेब के आदर्श, सांविधानिक मूल्यों और सामाजिक न्याय की भावना आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं जितनी उनके समय में थीं। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार की नीतियों में बाबा साहेब के विचारों की स्पष्ट झलक देखने को मिलती है। हर वर्ग को समान अवसर, सम्मान और अधिकार सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इस अवसर पर नगर पालिका के अध्यक्ष बीरबल सैनी, भाजपा के एससी मोर्चा के जिला अध्यक्ष एवं निगम पार्षद धर्मबीर भांगरौला, सरपंच एकता मंच के अध्यक्ष धर्मपाल सहित सर्वसमाज के अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


20 मिनट में तय होगा फर्रुखनगर से गुरुग्राम का सफर


कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने क्षेत्रीय विकास को गति देने के लिए 175 करोड़ रुपये की महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मंजूरी दी है। उन्होंने बताया कि वजीरपुर से लेकर फर्रुखनगर तक छह लेन सड़क, फर्रुखनगर एवं चंदू बाईपास और चंदू तक फोरलेन सड़क का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा। इन परियोजनाओं के पूरा होने से गुरुग्राम से फर्रुखनगर की दूरी महज 20 मिनट में तय की जा सकेगी, जिससे क्षेत्र में यातायात सुगम होगा और विकास को नई रफ्तार मिलेगी।
बाबा साहेब की जयंती मनाई
फर्रुखनगर। धानावास गांव में रविवार को डॉ. बी आर आंबेडकर युवा संघ द्वारा जयंती समारोह का आयोजन किया गया। बाबा साहेब की जयंती पर झांकियों के साथ शोभायात्राएं निकाली गईं। इसके साथ ही बाबा साहेब को नमन कर उनके कार्यों को याद किया गया। डीजे पर देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियों ने सभी को रोमांचित कर दिया। कार्यक्रम मुख्य अतिथि सुदेश कटारिया ने डॉ. आंबेडकर के जीवन चरित्र को समझने और उनके विचारों को जीवन में आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर सुदेश कटारिया, मार्किट कमेटी फर्रुखनगर के चेयरमैन दौलतराम, उप चेयरमैन कृष्ण चौहान सुल्तानपुर समेत अन्य लोग मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed