फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The city's markets were imbued with the spirit of patriotism.

Gurugram News: शहर के बाजारों में चढ़ा था देशभक्ति का रंग

Wed, 12 Aug 2026 05:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 05:42 PM IST
विज्ञापन
The city's markets were imbued with the spirit of patriotism.
बढ़ती मांग के कारण दुकानदारों ने बढ़ाया स्टॉक, बिक्री में करीब 5 से 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। स्वतंत्रता दिवस के नजदीक आते ही शहर के बाजारों में देशभक्ति का अनूठा रंग चढ़ने लगा है। सदर बाजार, सेक्टर-14 और पालम विहार सहित प्रमुख बाजारों में तिरंगे, बैज, बैनर और स्टिकर की मांग तेजी से बढ़ी है। इस बार पिछले वर्ष की तुलना में बिक्री में करीब 5 से 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। स्कूलों, सरकारी कार्यालयों, निजी संस्थानों और आरडब्ल्यूए से मिल रहे बड़े ऑर्डर के कारण दुकानदारों ने अपना स्टॉक बढ़ा दिया है। इस व्यापारिक उछाल से छोटे दुकानदारों के साथ-साथ तिरंगा निर्माण, सिलाई, प्रिंटिंग और पैकिंग से जुड़े स्थानीय कारोबारियों को भारी मुनाफा और नया रोजगार मिल रहा है। बाजारों में छाई यह रौनक राष्ट्रप्रेम के साथ-साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नई मजबूती दे रही है।
----------------------------
विज्ञापन

पहले के मुकाबले तिरंगे की मांग ज्यादा
इस बार पहले के मुताबिक तिरंगे की मांग अच्छी है। बड़े ऑर्डर इस बार ज्यादा मिल रहे हैं। -अमन अग्रवाल, दुकानदार

इस बार लोग तिरंगे वाली टी-शर्ट भी पसंद कर रहे हैं। बच्चों को स्कूलों में पहनने को कहा गया है। इसलिए ज्यादा मांग है। - प्रेम गुप्ता, दुकानदार

तिरंगा थीम वाले उत्पाद लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं। मध्यम आकार के झंडे ज्यादा लोग पसंद कर रहे हैं। - सनी यादव, दुकानदार

इस बार तिरंगे थोड़े लेट आए हैं लेकिन बाजार में आने पर दो दिन में सारे बिक जाएंगे। - अनिल सैनी, दुकानदार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed