{"_id":"6a3bc92456c0dd79c30a4254","slug":"the-corporations-revenue-will-increase-by-utilizing-ponds-for-fish-farming-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-92429-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: तालाबों को मत्स्य पालन के लिए उपयोग में लाकर बढ़ेगी निगम की आय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: तालाबों को मत्स्य पालन के लिए उपयोग में लाकर बढ़ेगी निगम की आय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
निगमायुक्त प्रदीप दहिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई पोंड रिवाइवल कमेटी की बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम की गठित नवीकरण कमेटी की सुनियोजित कार्ययोजना और निरंतर प्रयास अब धरातल पर सकारात्मक परिणाम देने लगे हैं। निगम क्षेत्र के अनेक तालाबों (पोंड) का पुनर्जीवन कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया जा चुका है, जिससे एक ओर शहर के विभिन्न जलभराव प्रभावित क्षेत्रों को राहत मिली है। वहीं, दूसरी ओर इन तालाबों को मत्स्य पालन के लिए उपयोग में लाकर निगम की आय बढ़ाने की दिशा में भी संभावनाएं तलाश की जा रही हैं।
बुधवार को नगर निगम कार्यालय में निगमायुक्त प्रदीप दहिया की अध्यक्षता में आयोजित पोंड रिवाइवल कमेटी की बैठक में विभिन्न तालाबों पर किए गए कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2026 के लिए तैयार किए गए पोंड एक्शन प्लान के तहत प्राथमिकता वाले 28 तालाबों के पुनर्जीवन, गहरीकरण, डी-सिल्टिंग, जलधारण क्षमता बढ़ाने और वर्षा जल संचयन से जोड़ने का कार्य तेजी से किया गया है।
इसे भी जाने..
: जलभराव की समस्या के समाधान में मिल रही बड़ी सफलता
: 28 प्राथमिकता वाले तालाबों पर विशेष फोकस
: अब तक 12 तालाबों की डी-वाटरिंग पूरी, शेष पर कार्य तेजी से जारी
: दूसरे चरण में सौंदर्यीकरण और सामुदायिक उपयोग पर जोर
: मत्स्य पालन से बढ़ेगी निगम की आय
: पर्यावरण संरक्षण और जल प्रबंधन को मिलेगी मजबूती
बैठक में अतिरिक्त निगमायुक्त रविंद्र यादव, कार्यकारी अभियंता तुषार यादव व संदीप धुंधवाल, पोंड रिवाइवल कमेटी के सदस्य तिलकराज मल्होत्रा, पार्षद अनूप सिंह, कुलदीप यादव, विकास यादव, राकेश यादव, विक्रमजीत, अनिल यादव, अशोक पहलवान व मुकेश जेलदार सहित सहायक अभियंता व कनिष्ठ अभियंता उपस्थित रहे।