सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The Forest Department has commenced the construction of check dams.

Gurugram News: वन विभाग ने शुरू किया चेक डैम बनाने का कार्य

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 06:12 PM IST
विज्ञापन
The Forest Department has commenced the construction of check dams.
विज्ञापन
बरसाती पानी के बहाव को कम करने के लिए अरावली पहाड़ी में बनाया
Trending Videos

नंबर गेम- 45 लाख रुपये किए जाएंगे खर्च


संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। वन विभाग ने बरसाती पानी संरक्षित करने के लिए चेक डैम बनाने की शुरुआत कर दी है। इस पर करीब 45 लाख रुपये की राशि खर्च होगी। यह चेक डैम अरावली पहाड़ी में बनाया गया है ताकि बरसाती पानी का बहाव कम किया जा सके। वहीं, चेक डैम का निर्माण होने से नागरिकों को जलभराव की समस्या से राहत मिलने की संभावना है।

फव्वारा चौक, ठाकुरवाड़ा, पठान वाडा, गूजर घाटी, गर्म खेल व अस्पताल मार्ग आदि स्थानों पर बरसाती पानी कई-कई फीट तक खड़ा हो जाता है। इससे राहगीरों व वाहन चालकों को निकलने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा हर वर्ष जलभराव होने से व्यापारियों का भी लाखों रुपये का नुकसान होता है। वहीं, नागरिकों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए स्थानीय वन विभाग ने वार्ड नंबर 16 से लगती अरावली पहाड़ी से आने वाले बरसाती पानी का बहाव कम करने के लिए चेक डैम का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। चेक डैम के बन जाने से बरसाती पानी सीधा कस्बे में प्रवेश नहीं कर सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



अक्तूबर 2021 में मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने सिरमथला गांव में आयोजित रैली के दौरान चेक डैम बनाए जाने की घोषणा की थी लेकिन विभाग की निष्क्रियता के चलते यह कार्य करीब 5 वर्ष बाद शुरू किया गया है। इस पर करीब 45 लाख रुपये खर्च होंगे। चेक डैम की दीवारें आरसीसी की बनेंगी जो जलभराव को रोकने में सहायक होंगी। चेक डैम निर्माण का करीबन 50 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है।
-------------------------


चेक डैम निर्माण से कस्बे में जलभराव की समस्या दूर हो जाएगी। इसके अलावा चेक डैम में साल भर तक जीव जंतुओं को भी पीने का पानी उपलब्ध हो सकेगा। निर्माण कार्य करीब 20 दिन में पूरा हो जाएगा। -संजय यादव, रेंज अधिकारी, वन विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed