पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The mountain will no longer be visible... waste disposal process accelerated.

Gurugram News: अब नहीं दिखेगा पहाड़...कूड़े के निस्तारण की प्रक्रिया में आई तेजी

Wed, 01 Jul 2026 05:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 05:49 PM IST
विज्ञापन
The mountain will no longer be visible... waste disposal process accelerated.
फरीदाबाद से आना बंद हुआ कूड़ा, बड़वाड़ी कूड़ा प्लांट दिसंबर माह तक होगा पूरी तरह खाली
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर आने-जाने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। साल के अंत तक उन्हें बंधवाड़ी के पास कूड़े का पहाड़ नहीं दिखेगा। नगर निगम फरीदबाद से लैंडफिल पर आने वाला कूड़ा बंद हो गया है। इसके साथ ही शहर से निकलने वाले कूड़े को अब बालियावास के पास नई साइट पर डाला जाएगा। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहरलाल के हस्तक्षेप के बाद कूड़ा निस्तारण की प्रक्रिया तेज हो गई है।
गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर कूड़े के पहाड़ को खत्म करने के लिए निस्तारण के लिए अलग-अलग दो प्लांट लगाए गए हैं। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री ने हाल में नगर निगम गुरुग्राम और नगर निगम फरीदाबाद के अधिकारियों के साथ साइट का दौरा किया था। आस-पास के गांव के लोगों की ओर से कूड़े के पहाड़ को हटाने को लेकर एनजीटी में अपील भी की जा चुकी है। कूड़े से बिजली बनाने का प्रोजेक्ट भी काम चल रहा है। नगर निगम गुरुग्राम की ओर से साल के अंत तक बंधवाड़ी प्लांट की लैंडफिल की जमीन को खाली करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन


बालियावास गांव की साइट लगभग तय

नगर निगम की ओर से डोर-टू डारे उठने वाले कूड़े को एकत्रित करने के लिए दौलताबाद और बालियास के पास जगह दी गई थी। छानबीन के बाद बरलियावास गांव पंचायत वाली जमीन पर ही कूड़ा एकत्रित करने पर निर्णय लिया गया है। बंधवाड़ी से कुछ दूरी पर ही पंचायत की जमीन है। गुरुग्राम का ही कूड़ा इस साइट पर डाला जाएगा। फरीदाबाद नगर निगम ने अपनी साइट तय कर ली है, जिसका स्थानीय लोगों की ओर से विरोध किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



--------------------------
बंधवाड़ी कूड़ा प्लांट पर फरीदाबाद से कूड़ा आना बंद हो गया है। इसके साथ ही शहर से निकलने वाले कूड़े को अलग रखने की व्यवस्था की जा रही है। साल के अंत तक कूड़े के पहाड़ को खत्म करने का लक्ष्य रखा गया है। -संदीप सिहाग, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed