{"_id":"6a0466846b530cc5000ce5f8","slug":"the-pond-of-naurangpur-vatika-will-be-beautified-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-87851-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: नौरंगपुर वाटिका के जोहड़ का होगा सौंदर्यीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: नौरंगपुर वाटिका के जोहड़ का होगा सौंदर्यीकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
परियोजना का एस्टीमेट तैयार...ठेकेदार को काम भी सौंपा, जल्द शुरू होगा काम
नंबर गेम - 42 लाख रुपये खर्च करेगा नगर निगम
संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। नौरंगपुर इलाके में स्थित वाटिका के पुराने जोहड़ का जल्द ही सौंदर्यीकरण किया जाएगा। नगर निगम मानेसर ने इस काम के लिए करीब 42 लाख रुपये का बजट तय किया है। निगम अधिकारियों के अनुसार, परियोजना का एस्टीमेट तैयार कर लिया गया है और ठेकेदार को काम भी सौंप दिया गया है। जल्द ही तालाब को सुंदर और साफ बनाने का काम शुरू होगा।
नगर निगम की योजना के तहत सबसे पहले जोहड़ की सफाई की जाएगी, क्योंकि कई सालों से इसकी हालत खराब बनी हुई है। तालाब का पानी भी गंदा हो चुका था, जिससे आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी हो रही थी। सफाई के बाद तालाब के आसपास ट्रैक बनाए जाएंगे ताकि लोग वहां सुबह-शाम टहल सकें और समय बिता सकें।
इसके अलावा निगम की तरफ से तालाब के आसपास पौधरोपण भी किया जाएगा। ज्यादा से ज्यादा पेड़-पौधे लगाए जाएंगे ताकि इलाके में हरियाली बढ़ सके और वातावरण साफ रहे। अधिकारियों का कहना है कि इस परियोजना से न केवल तालाब की सुंदरता बढ़ेगी, बल्कि लोगों को एक अच्छा और साफ सार्वजनिक स्थान भी मिलेगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से इस जोहड़ की हालत खराब थी और इसकी सफाई की मांग की जा रही थी। बरसात के समय गंदे पानी और बदबू के कारण लोगों को काफी दिक्कत होती थी।
अब नगर निगम की इस योजना से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि काम जल्द शुरू कर दिया जाएगा और तय समय में पूरा करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि इलाके के लोग जल्द ही साफ-सुथरे और सुंदर तालाब का लाभ उठा सकें।
सबसे पहले जोहड़ की सफाई की जाएगी। तालाब के आसपास पौधरोपण भी किया जाएगा। ज्यादा से ज्यादा पेड़-पौधे लगाए जाएंगे ताकि इलाके में हरियाली बढ़ सके और वातावरण साफ रहे। इस परियोजना से न केवल तालाब की सुंदरता बढ़ेगी, बल्कि लोगों को एक अच्छा और साफ सार्वजनिक स्थान भी मिलेगा। -निजेश, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम मानेसर
Trending Videos