{"_id":"69be6dce4e314336f80e761d","slug":"the-road-near-kaushal-chowk-in-sector-69-has-become-a-pond-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-82691-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सेक्टर-69 में कौशल चौक के पास की सड़क बनी तालाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सेक्टर-69 में कौशल चौक के पास की सड़क बनी तालाब
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बादशाहपुर। सेक्टर-69 स्थित कौशल चौक पर सड़क इस समय प्रशासन की अनदेखी का जीता-जागता उदाहरण बन गई है। हजारों लोगों का यहां रोजाना आना-जाना होता है लेकिन यहां की मुख्य सड़क पूरी तरह जर्जर है जो कीचड़ से भरी हुई है। इससे आवाजाही प्रभावित हो रही है। सड़क पर बने गहरे गड्ढे वाहनों को नुकसान पहुंचा रहे हैं और हादसों को भी खुला निमंत्रण दे रहे हैं।
स्थानीय निवासी सोनिका ने बताया कि यहां जलभराव की समस्या सिर्फ मानसून तक सीमित नहीं है बल्कि लंबे समय से इस सड़क की हालत जर्जर है। बारिश के दौरान तो स्थिति इतनी भयावह हो जाती है कि पूरी सड़क तालाब में बदल जाती है। घुटनों तक भरे पानी के कारण पैदल चलने वालों के लिए रास्ता पार करना जोखिम भरा हो जाता है और दोपहिया वाहन चालक अक्सर फिसलकर चोटिल हो जाते हैं।
पिछले पांच दिन से स्थानीय निवासी सोशल मीडिया के माध्यम से प्रशासन और नगर निगम को जगाने की कोशिश कर रहे हैं। इसके बावजूद नगर निगम ने एक बार शिकायत का संज्ञान लिया लेकिन धरातल पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
Trending Videos