सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The Sports Mantra won unilaterally due to the lethal bowling of Sumit Chaudhary.

Gurugram News: सुमित चौधरी की घातक गेंदबाजी से द स्पोर्ट्स मंत्रा एकतरफा जीती

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 05:48 PM IST
विज्ञापन
The Sports Mantra won unilaterally due to the lethal bowling of Sumit Chaudhary.
विज्ञापन
गुरुग्राम। दिल्ली के पुनिया क्रिकेट मैदान पर शुक्रवार को लीग मुकाबला खेला गया। इसमें द स्पोर्ट्स मंत्रा क्रिकेट अकादमी ने शानदार गेंदबाजी और सधी हुई बल्लेबाजी के दम पर ऑसजैग क्रिकेट अकादमी को 109 रनों के विशाल अंतर से हरा दिया। सुमित चौधरी की फिरकी के आगे विपक्षी टीम के बल्लेबाज पूरी तरह बेबस नजर आए।
Trending Videos

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी द स्पोर्ट्स मंत्रा क्रिकेट अकादमी ने निर्धारित 37.5 ओवरों में 212 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम के लिए लविश त्यागी ने सर्वाधिक 45 रन बनाए। कप्तान अमन वर्मा और ताबिश अहमद खान ने भी 40-40 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। ऑसजैग अकादमी की ओर से समर, दक्ष लोहिया और नीरज सिंह ने 2-2 विकेट लिए। 213 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑसजैग क्रिकेट अकादमी की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम नियमित अंतराल पर विकेट खोती रही। पूरी टीम 25 ओवरों में मात्र 103 रनों पर सिमट गई। द स्पोर्ट्स मंत्रा की जीत के असली हीरो सुमित चौधरी रहे, जिन्होंने 8 ओवरों में केवल 22 रन देकर 4 विकेट झटके। वहीं, भव्य अग्रवाल ने भी बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 31 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट अपने नाम किए। ऑसजैग की ओर से दक्ष लोहिया ने 26 रन के अलावा कोई भी बल्लेबाज पिच पर टिकने का साहस नहीं दिखा सका। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed