सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The wait for swimmers is over... Heli Mandi pool will open soon.

Gurugram News: तैराकों का इंतजार खत्म...जल्द खुलेगा हेली मंडी का पूल

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 04:18 PM IST
विज्ञापन
The wait for swimmers is over... Heli Mandi pool will open soon.
विज्ञापन
फिल्ट्रेशन सिस्टम का टेंडर जारी, प्रक्रिया पूरी होने के बाद खेल विभाग को सौैंपा जाएगा पूल
Trending Videos



संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। पटौदी के हेली मंडी में तैयार किए गए 50 मीटर लंबे आधुनिक स्विमिंग पूल को जल्द ही खिलाड़ियों के लिए खोलने की तैयारी शुरू हो गई है। पूल के फिल्ट्रेशन सिस्टम का टेंडर जारी कर दिया गया है और प्रक्रिया पूरी होने के बाद स्विमिंग पूल को खेल विभाग के हवाले कर दिया जाएगा।


जून के पहले सप्ताह तक खेल विभाग को पूल का प्रबंधन सौंप दिया जाएगा। इसके बाद विभाग द्वारा प्रशिक्षक और अन्य आवश्यक स्टाफ की भर्ती प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी, ताकि खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और सुविधाएं मिल सकें। स्थानीय खिलाड़ियों और अभिभावकों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से आधुनिक स्विमिंग पूल की जरूरत महसूस की जा रही थी। अब इस सुविधा के शुरू होने से न केवल हेली मंडी और पटौदी क्षेत्र के खिलाड़ियों को फायदा मिलेगा, बल्कि आसपास के ग्रामीण इलाकों के युवा भी तैराकी में अपना भविष्य बना सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




------------------------------
विज्ञापन



स्विमिंग पूल के फिल्ट्रेशन का टेंडर जारी कर दिया गया है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद पूल को खेल विभाग को सौंप दिया जाएगा। जून के पहले सप्ताह में विभाग स्विमिंग पूल का संचालन अपने हाथ में ले लेगा। इसके बाद कोच और स्टाफ की नियुक्ति की जाएगी ताकि खिलाड़ियों को नियमित प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा सके। -आरती कोहली, जिला खेल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed