सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The weather is set to change; rain is likely.

Gurugram News: बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश की संभावना

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 04:16 PM IST
विज्ञापन
The weather is set to change; rain is likely.
विज्ञापन
चिलचिलाती धूप के कहर से मिलेगी राहत, आज और कल हीटवेव का यलो अलर्ट
Trending Videos

नंबर गेम - 26 और 27 अप्रैल को बाद छाए रहने व हल्की बारिश की संभावना
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी में हाल ही में हुई बारिश के बाद अब तेज धूप ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। सुबह से ही तेज धूप और झुलसाने वाली गर्म हवाओं ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में बारिश की संभावना जताई है।
सूरज की तीखी किरणों के कारण लोग घरों में रहने को मजबूर हैं, जबकि सड़कों पर सन्नाटा देखने को मिलने लगा है। गर्म हवा के थपेड़ों और लू के चलते बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। मौसम विभाग ने शुक्रवार और शनिवार के लिए हीटवेव का यलो अलर्ट जारी किया है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। वहीं, 26 और 27 अप्रैल को मौसम में बदलाव के संकेत हैं। इन दिनों बादल छाने और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है, जिसके लिए भी यलो अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धूप और लू से बचाव की अपील
भीषण गर्मी के बीच लोग राहत के लिए नींबू पानी, गन्ने का रस और छाछ का सहारा ले रहे हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने सावधानी बरतने की सलाह दी है। डाॅ. काजल सलाह देती हैं कि धूप से आकर तुरंत पानी न पिएं, समस्या होने पर खुद इलाज बिल्कुल न करें। धूप में खड़े होकर गन्ने का रस पीने से बचें। अधिक से अधिक पानी पीएं, सिर ढककर बाहर निकलने और दोपहर के समय घर में रहने की कोशिश करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed