{"_id":"69bd9bb247c82ff8e90a7ba7","slug":"there-will-be-arrangements-for-rain-water-conservation-at-metro-stations-they-will-be-environment-friendly-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-82666-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: मेट्रो स्टेशनों पर वर्षा जल संरक्षण की होगी व्यवस्था, होंगे पर्यावरण अनुकूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: मेट्रो स्टेशनों पर वर्षा जल संरक्षण की होगी व्यवस्था, होंगे पर्यावरण अनुकूल
विज्ञापन
विज्ञापन
जीएमआरएल ने रेन वाटर हार्वेस्टिंग के अनुसार स्टेशनों की डिजाइन को किया तैयार
मनोज धर द्विवेदी
गुरुग्राम। ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो परियोजना के तहत स्टेशनों को पर्यावरण के अनुकूल बनाया जा रहा है। इसी कड़ी में सभी प्रस्तावित मेट्रो स्टेशनों पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाए जाएंगे, ताकि वर्षा जल का संरक्षण किया जा सके। पहले चरण में 14 मेट्रो स्टेशनों के डिजाइन इसी अनुसार फाइनल कर दिए गए हैं।
गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) की ओर से पहले चरण में मिलेनियम सिटी सेंटर से सेक्टर-9 तक मेट्रो निर्माण कार्य चल रहा है। अब मेट्रो के पिलर आम लोगों को दिखने लगे हैं। पहले चरण में निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इसके साथ ही इन स्टेशनों के फिनिशिंग कार्यों की योजना भी तैयार की जा रही है, ताकि जल्द टेंडर प्रक्रिया शुरू की जा सके। मेट्रो स्टेशनों का डिजाइन इस तरह तैयार किया गया है कि बारिश के पानी को एकत्र कर जमीन में रिचार्ज किया जा सके। अधिकारियों के अनुसार, यह व्यवस्था जल संरक्षण के साथ-साथ भूजल स्तर बनाए रखने में भी मददगार साबित होगी।
सोलर एनर्जी से भी होगा संचालन
जीएमआरएल मेट्रो के संचालन खर्च को कम करने के लिए सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने की योजना पर भी काम कर रहा है। इसके तहत स्टेशनों, डिपो और इमारतों की छतों पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे। इसके लिए विस्तृत अनुमान (एस्टीमेट) भी तैयार किया जा चुका है। इसके अलावा मेट्रो कॉरिडोर में छायादार फुटपाथ, मल्टी-मॉडल हब, प्राकृतिक वेंटिलेशन, स्मार्ट टिकटिंग और डिजिटल सुरक्षा प्रणाली जैसी आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। पहले चरण में मिलेनियम सिटी सेंटर, सेक्टर-45, साइबर पार्क, सेक्टर-47, सुभाष चौक, सेक्टर-48, सेक्टर-72ए, हीरो होंडा चौक, उद्योग विहार फेज-6, सेक्टर-10, सेक्टर-37, बसई गांव, सेक्टर-9 व सेक्टर-101 शामिल है।
Trending Videos