{"_id":"699ed903df47100c610c033c","slug":"threatened-to-blow-up-girlfriends-interview-to-avoid-it-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-80715-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: प्रेमिका का साक्षात्कार टालने के लिए दी बम से उड़ाने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: प्रेमिका का साक्षात्कार टालने के लिए दी बम से उड़ाने की धमकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बम रखा होने की झूठी सूचना देने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
- आरोपी ने लंदन से की है एलएलएम की पढ़ाई, निजी कंपनी में कानूनी मामले देखता है आरोपी
- 1.5 साल से युवती के संपर्क में है आरोपी, कुछ समय पहले हो चुका दोनों में मनमुटाव
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। डीएलएफ होराइजन बिल्डिंग सेक्टर-43 में बम रखा होने की झूठी सूचना देने वाले एक आरोपी को सेक्टर-31 से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने 24 फरवरी को प्रेमिका का साक्षात्कार न होने देने के लिए इमारत में बम रखा होने की ईमेल कंपनी को भेजी थी। ईमेल के आईपी एड्रेस के माध्यम से पुलिस आरोपी तक पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान कोलकाता (पश्चिम बंगाल) के बालीगंज निवासी अनिकेत पॉल (29) के रूप में हुई है और वह डीएलएफ क्षेत्र में किराये पर रहता है। आरोपी से पूछताछ में पता चला कि उसने लंदन से एलएलएम की पढ़ाई की हुई है। वह वर्तमान में गुरुग्राम में एक निजी कंपनी में कानूनी मामले देखता है। आरोपी अनिकेत पॉल का उसकी प्रेमिका से मनमुटाव चल रहा है। उसकी प्रेमिका 24 फरवरी को डीएलएफ होराइजन सेंटर सेक्टर-43 स्थित एक एक कंपनी में साक्षात्कार देने के लिए जाने वाली थी। वह साक्षात्कार न दे पाए, इसलिए आरोपी अनिकेत पॉल ने डीएलएफ होराइजन सेंटर की ईमेल आईडी ढूंढ़कर उसमें बम होने की मेल भेजी थी। क्योंकि बम की सूचना होने पर इमारत में डर का माहौल हो जाएगा और उसकी प्रेमिका कंपनी में साक्षात्कार नहीं दे पाएगी।
सुबह 9.15 बजे कंपनी में आई थी ईमेल
पुलिस के अनुसार, 24 फरवरी की सुबह करीब 9.15 बजे द कॉर्पोरेट एज कंपनी के ईमेल पर इमारत में बम रखा होने की मेल आई थी। पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई तो पुलिस ने डॉग स्क्वॉड टीम, फायरबिग्रेड व एचडीआरएफ की टीम को बुलाकर इमारत का निरीक्षण करवाया। पुलिस ने इमारत को खाली करवाया और कई घंटों तक तलाशी अभियान चलाया। इमारत से कोई बम या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इमारत की सिक्योरिटी एजेंसी की शिकायत पर सुशांतलोक थाने में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।
डेढ़ साल से संपर्क में हैं दोनों
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी अनिकेत पॉल और कंपनी में साक्षात्कार देने वाली युवती करीब डेढ़ साल से संपर्क में हैं। कुछ समय पहले दोनों में मनमुटाव हो गया था और वह प्रेमिका को वापस पाना चाहता था। अनिकेत पॉल ने सोचा कि अगर उसकी प्रेमिका का साक्षात्कार स्थगित या रद्द हो जाएगा, तो वह परेशान होकर उससे संपर्क करेगी। इससे उन्हें रिश्ता सुधारने का मौका मिलेगा। इसी सोच के तहत उसने कंपनी के ऑफिस को टारगेट कर बम की झूठी सूचना ईमेल से भेजी।
-- --
लड़की की ओर से कोई शिकायत नहीं आई है। लड़की के बयान दर्ज किए जाएंगे। आरोपी अनिकेत पॉल के मोबाइल व एक डिवाइस को बरामद किया है। साइबर टीम मामले की छानबीन कर रही है। आरोपी का कोई आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है। आरोपी के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। आगामी कार्रवाई के लिए आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा। - विकास कौशिक, सहायक पुलिस आयुक्त डीएलएफ, गुरुग्राम।
Trending Videos