सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Three arrested including company employee for embezzlement of Rs 47 lakh

Gurugram News: 47 लाख के गबन में कंपनी कर्मचारी सहित तीन गिरफ्तार

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 07:40 PM IST
विज्ञापन
Three arrested including company employee for embezzlement of Rs 47 lakh
विज्ञापन
फर्जी कर्मचारी दर्शाकर परिजनों के खातों में रुपये किए थे ट्रांसफर

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-50 थाना पुलिस ने 47 लाख रुपये की धोखाधड़ी व गबन के मामले में आरोपी कर्मचारी सहित तीन को 2 जून को राजस्थान के भिवाड़ी से गिरफ्तार किया। आरोपी कर्मचारी ने परिजनों को फर्जी तरीके से कर्मचारी दर्शाकर खातों में रुपये ट्रांसफर किए थे। आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सज्जन कुमार, दीपक कुमार व हरिओम भिवाड़ी की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी हरिओम कंपनी में वित्तीय कार्यों व वेतन वितरण से संबंधित महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालता था। उसने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए परिजनों के नाम पर फर्जी कर्मचारी रिकॉर्ड तैयार किए और कंपनी की धनराशि उनके बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 30 मई को एक व्यक्ति ने सेक्टर-50 थाने में दी शिकायत में बताया कि उनकी कंपनी मानव संसाधन और मैनपावर सेवाएं प्रदान करने का कार्य करती है। उनकी कंपनी में कार्यरत कर्मचारी हरिओम ने 2022 से 2026 के दौरान अपने परिजनों के साथ मिलकर आपराधिक षड्यंत्र रचते हुए कंपनी के रिकॉर्ड में फर्जी कर्मचारियों की एंट्री दर्ज की और उनके नाम पर वेतन, प्रतिपूर्ति व अन्य खर्चों के फर्जी भुगतान दर्शाकर कंपनी की 47 लाख रुपये उनके बैंक खातों में ट्रांसफर करवा ली। कंपनी के आंतरिक ऑडिट के दौरान इस वित्तीय अनियमितता व धोखाधड़ी का खुलासा हुआ। शिकायत के आधार पर सेक्टर-50 थाने में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन

----
आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस मामले में रुपयों के लेनदेन, बैंक खातों, चल-अचल संपत्तियों सहित अन्य बिंदुओं पर जांच कर रही है। मामले में अन्य कोई व्यक्ति संलिप्त पाया जाता है तो उसके बारे मे जांच व कार्रवाई की जाएगी। - संदीप कुमार, पुलिस प्रवक्ता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed