{"_id":"69bd9c1dd9455c34aa0c8952","slug":"two-accused-arrested-for-firing-in-front-of-house-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-82648-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: घर के सामने फायरिंग करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: घर के सामने फायरिंग करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ, पिस्टल बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। अपराध शाखा सेक्टर-39 की पुलिस ने राजीव कॉलोनी में घर के सामने फायरिंग करने के मामले में दो आरोपी 19 मार्च को गिरफ्तार किए हैं। दोनों आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
पुलिस ने आरोपियों से वारदात में प्रयोग की गई एक पिस्टल बरामद की है। फायरिंग मामले में सदर थाने में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आरोपियों की पहचान रोहतक (हरियाणा) के मोखरा गांव निवासी मिलु उर्फ राणा (32) व गुरुग्राम के नाहरपुर रूपा गांव निवासी पंकज उर्फ मोटा (30) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में पता चला कि मिलु गांव नाहरपुर रूपा में जिम में ट्रेनर है। मामले में शिकायकर्ता व आरोपी मिलु दोस्त थे और एक साथ जिम जाते थे। किसी बात को लेकर उनके बीच झगड़ा हो गया। इसके बाद शिकायतकर्ता के भाइयों ने हर्ष नामक व्यक्ति के साथ मारपीट की।
आरोपियों ने हर्ष के साथ की गई मारपीट का बदला लेने के लिए 17 मार्च की रात करीब 10 बजे राजीव कॉलोनी में शिकायतकर्ता के घर के सामने फायरिंग की थी। फायरिंग करने वाले युवक स्कूटी पर सवार होकर आए थे। पुलिस को घटनास्थल पर निरीक्षण व जांच के दौरान छह खाली खोल मिले थे। शिकायतकर्ता का आरोप है कि हर्ष ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उसके घर पर गोली चलवाई हैं।
वर्जन
अपराध शाखा सेक्टर-39 के प्रभारी पीएसआई मोहित ने बताया कि दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करके दो दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। पिस्टल के बारे में पूछताछ की जा रही है कि यह लाइसेंसी है या अवैध रूप से खरीदी गई है। फायरिंग मामले में संलिप्त अन्य लोगों के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos