सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Two accused arrested for stunting by parking their car in the middle of the road

Gurugram News: बीच सड़क में गाड़ी खड़ी कर स्टंटबाजी करने में दो आरोपी काबू

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 05:42 PM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for stunting by parking their car in the middle of the road
विज्ञापन
पुलिस ने प्राथमिकी की दर्ज, आरोपियों की स्कॉर्पियो कार भी की जब्त

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल का संज्ञान लेने के बाद पुलिस ने की कार्रवाई

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सड़क के बीच में गाड़ी खड़ी कर स्टंटबाजी करने के मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने काबू किया है। इनमें एक नाबालिग शामिल है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने ये कार्रवाई की है। पुलिस ने स्कॉर्पियो कार से स्टंटबाजी करने के मामले में आरोपी नाबालिग को काबू किया। उससे पूछताछ के बाद पुलिस ने गाड़ी के मालिक नूरदीन को भी काबू कर जांच में शामिल किया है।
पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि आरोपी नूरदीन ने ही नाबालिग को गाड़ी दी थी। इसके बाद नाबालिग ने सड़क के बीच में स्कॉर्पियो रोककर स्टंटबाजी की। स्कॉर्पियो कार को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हुई थी। इसमें दिख रहा है कि सोहना एक्सप्रेसवे पर धुनेला गांव के पास स्कॉर्पियो सवार ने कार बीच सड़क में रोककर स्टंटबाजी की। ऐसा कर दूसरों की जान को भी जोखिम में डाला गया। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए भोंडसी थाना में मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले में कार्रवाई करते हुए नाबालिग सहित 2 आरोपियों को काबू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed