{"_id":"6a85c62463d34e9f32071c8e","slug":"two-injured-in-separate-road-accidents-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-98308-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: अलग-अलग सड़क हादसों में दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: अलग-अलग सड़क हादसों में दो घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- डीएलएफ फेज-2 और भोंडसी थाने में अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिले में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ितों की शिकायत पर डीएलएफ फेज-2 और भोंडसी थाने में अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामलों की जांच कर रही है।
दिल्ली के भजनपुरा निवासी नितिन ने पुलिस को बताया कि वह सुखराली चौक स्थित निजी कार्यालय में नौकरी करता है। 18 अगस्त सुबह वह बाइक से कार्यालय जा रहा था। एटलस चौक के पास डीएलएफ स्क्वायर मॉल के सामने एक कार ने पीछे से उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह घायल हो गया। आरोप है कि हादसे के बाद कार चालक ने उसके साथ बदतमीजी भी की। वहीं, बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी संजय मिश्रा बादशाहपुर में किराये पर रहते हैं और निजी कंपनी में काम करते हैं। उन्होंने बताया कि 22 जुलाई को ड्यूटी जाते समय महेंद्रवाड़ा मोड़ पर फ्लाईओवर के नीचे कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी शिकायत पर 18 अगस्त को भोंडसी थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई।
पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि दोनों मामलों की जांच की जा रही है। जल्द ही वाहन चालकों को जांच में शामिल कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।