सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Two injured in separate road accidents

Gurugram News: अलग-अलग सड़क हादसों में दो घायल

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Two injured in separate road accidents
विज्ञापन
खेड़कीदौला थाने व बजघेड़ा थाने में अज्ञात चालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिले में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में बाइक व स्कूटी सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में घायलों को उपचार के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया गया। दोनों हादसों में घायलों ने कई दिन बाद खेड़कीदौला थाने व बजघेड़ा थाने में अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। संबंधित थानों की पुलिस मामलों की छानबीन कर रही है।
रेवाड़ी की शिव कॉलोनी निवासी ईशान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे सीआईएसएफ में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं और वर्तमान में गुरुग्राम के सेक्टर-99 स्थित रिद्धि सिद्धि सोसाइटी में रहते हैं। 8 अप्रैल की देर शाम वे स्कूटी से सीआईएसएफ कैंप महिपालपुर से गुरुग्राम के सेक्टर-99 आ रहे थे। जब वे करीब 7.15 बजे द्वारका एक्सप्रेसवे पर पहुंचे तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार गाड़ी ने स्कूटी को टक्कर मार दी। गाड़ी भी द्वारका एक्सप्रेसवे के डिवाइडर पर चढ़ गई थी। हादसे में ईशान को गंभीर चोटें लगीं व स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हो गई थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों वाहनों को क्रेन की मदद से एक्सप्रेसवे से हटवाकर थाने में खड़ा किया था। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल नंद किशोर ने बताया कि 10 अप्रैल को शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जल्द ही गाड़ी के चालक को जांच में शामिल करके आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दूसरे मामले में गुरुग्राम के नवादा फतेहपुर गांव निवासी राजपाल ने 10 अप्रैल को खेड़कीदौला थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ शिकायत दी है। शिकायत में उन्होंने पुलिस को बताया कि बेटा अनिल कुमार 1 अप्रैल की रात करीब 9.30 बजे बाइक पर सवार होकर मनीषा को नवादा से नखडोला छोड़ने जा रहा था। रेजांगला चौक नियर यूनो मिंडा कंपनी के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक गिर गई व अनिल के सिर में चोटें लगीं। उसका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
जांच अधिकारी एएसआई महिपाल ने बताया कि बाइक को टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान करने के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जाएगी। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed