फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Two policemen died in a road accident in Gurugram

टैंकर-पुलिस गाड़ी की जोरदार भिड़ंत: गुरुग्राम में दो पुलिसकर्मियों की गई जान, तीसरे की हालत नाजुक

Tue, 14 Jul 2026 08:42 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: Vijay Singh Pundir Updated Tue, 14 Jul 2026 08:42 AM IST
विज्ञापन
Two policemen died in a road accident in Gurugram
Accident demo - फोटो : अमर उजाला

गुरुग्राम में एक भीषण सड़क हादसे में दो पुलिसकर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। यह दुर्घटना फर्रुखनगर के खेड़ा खुर्मुपुर के पास हुई, जहां एक तेज रफ्तार टैंकर और पुलिस की ईआरवी के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पुलिस की गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, ईआरवी पर तैनात हेड कॉन्स्टेबल छोटेलाल और अनिल गश्त पर थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे एक टैंकर ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर के कारण ईआरवी के परखच्चे उड़ गए और दोनों हेड कॉन्स्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर मौजूद लोगों और पुलिस ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन तब तक दोनों पुलिसकर्मियों की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


इस हादसे में ईआरवी पर सवार तीसरे पुलिसकर्मी, कॉन्स्टेबल धर्मेंद्र, गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों मृतक हेड कॉन्स्टेबलों के शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने टैंकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed