सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Voices Raised Against Social Evils in Nuh

Gurugram News: नूंह में सामाजिक बुराइयों के खिलाफ उठी आवाज

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Voices Raised Against Social Evils in Nuh
सामाजिक बुराइयों के खिलाफ एकजुट होने की अपील करते हुए।
विज्ञापन
-, ढाढोली खुर्द में हुई समाज सुधार पंचायत, नशा, साइबर क्राइम और स्टंटबाजी पर सख्ती का ऐलान
Trending Videos

-20 सदस्यीय कमेटी गठित, हर घर से सहयोग की अपील
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर झिरका। खंड फिरोजपुर झिरका के गांव ढाढोली खुर्द स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला में रविवार को समाज सुधार पंचायत का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक प्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पंचायत में मेवात क्षेत्र में तेजी से बढ़ रही सामाजिक बुराइयों नशाखोरी, नशा तस्करी, साइबर क्राइम और स्टंटबाजी पर गहरी चिंता जताते हुए इनके खिलाफ सख्त कदम उठाने का ऐलान किया गया।
इस दौरान करीब 20 लोगों की एक समाज सुधार कमेटी गठित की गई, जिसमें शामिल सदस्यों ने स्वेच्छा से जिम्मेदारी संभालने की बात कही। पंचायत में मौजूद ग्रामीणों ने हाथ उठाकर इस मुहिम को समर्थन दिया और हर घर से सहयोग का संकल्प लिया। मेवात कारवां जन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अशफाक आलम ने कहा कि समाज में बढ़ती बुराइयों के खिलाफ अब एकजुट होकर लड़ने की जरूरत है। मुफ्ती साकिर ने कहा कि अच्छी सोहबत ही एक अच्छे समाज की नींव होती है। हरियाणा के पूर्व डिप्टी स्पीकर चौधरी आजाद मोहम्मद ने स्पष्ट किया कि नशा तस्करी में लिप्त लोगों को पहले समझाया जाएगा, लेकिन नहीं मानने पर सख्त कार्रवाई करते हुए पुलिस के हवाले किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल बिरादरी के हाजी इब्राहिम बघोला ने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति बल्कि पूरे परिवार को प्रभावित करता है। भोंड गांव के सरपंच सरफराज ने कहा कि अब गलत गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी और जरूरत पड़ने पर परिवारों को भी अवगत कराया जाएगा। पंचायत के अंत में घोषणा की गई कि इस अभियान को आगे बढ़ाते हुए अगली समाज सुधार पंचायत सोमवार को बिलौंडा गांव में आयोजित की जाएगी। इस मौके पर जुबेर अहमद अलवरी, उमर मोहम्मद अमीर, युनुस, हाजी इस्माईल, मौलाना इस्माईल सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed