सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Won four medals in the Karate competition.

Gurugram News: कराटे प्रतियोगिता में जीते चार पदक

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 04:25 PM IST
विज्ञापन
Won four medals in the Karate competition.
विज्ञापन
नेपाल में आयोजित हुई आईएसकेएफ इंडो-नेपाल ओपन कराटे प्रतियोगिता
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी


गुरुग्राम। नेपाल में आयोजित आईएसकेएफ इंडो-नेपाल ओपन कराटे प्रतियोगिता में जिले के साई कराटे अकादमी के खिलाड़ियों ने चार पदक अपने नाम किए। अकादमी के खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाकर शहर और देश का नाम रोशन किया।



प्रतियोगिता में 9 वर्षीय हृद्यांश शाही ने 35 से अधिक किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीता। हृद्यांश पूरे टूर्नामेंट में फुर्ती और सटीक तकनीक के कारण आकर्षण का केंद्र रहे। इसके अलावा सात वर्षीय रुचिर राणा ने 25 से अधिक किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया। आठ वर्षीय मायरा सिंह ने अंडर-20 किलोग्राम वर्ग में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। वहीं, 10 वर्षीय आदित्य दहिया ने 35 से अधिक किलोग्राम वर्ग में संघर्षपूर्ण मुकाबलों के बाद कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन




अकादमी के हेड कोच सुनील सैनी ने कहा कि बच्चों ने बेहद कठिन मुकाबलों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास और फोकस विकसित करना है। इन खिलाड़ियों ने यह साबित कर दिया है कि मेहनत और सही मार्गदर्शन से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed