{"_id":"69df7001bb2b5c459d0735d1","slug":"won-silver-and-bronze-at-the-national-wrestling-championship-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-84988-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में रजत व कांस्य जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में रजत व कांस्य जीता
विज्ञापन
विज्ञापन
भिलाई में 10 से 12 अप्रैल तक आयोजित हुई अंडर-20 जूनियर राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। हरियाणा के खिलाड़ियों ने भिलाई में 10 से 12 अप्रैल तक आयोजित अंडर-20 जूनियर राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में कुल 25 पदक अपने नाम किए। इस उपलब्धि में जिले के दो खिलाड़ियों ने भी अहम योगदान दिया और जिले का नाम रोशन किया।
जिले की दृष्टि ने 55 किलोग्राम वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता। वहीं, पहलवान आकाश ने 72 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक हासिल कर जिले को गौरवान्वित किया। दोनों खिलाड़ी जिले की श्री पवन पुत्र व्यायामशाला से जुड़े हुए हैं।
प्रशिक्षक राजेश ने कहा कि दृष्टि और आकाश ने जिस तरह से मुकाबलों में प्रदर्शन किया, उससे यह साबित होता है कि जिले के खिलाड़ियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। जरूरत केवल सही प्रशिक्षण और अवसर की है। हमारी कोशिश रहेगी कि आने वाले समय में और भी खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीते।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X