{"_id":"6a3845de51e935d28f0fe412","slug":"work-on-the-elevated-road-is-underway-traffic-jams-on-the-highway-have-increased-commuters-woes-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-92142-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: एलिवेटेड रोड का काम जारी, हाईवे पर जाम ने बढ़ाई यात्रियों की परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: एलिवेटेड रोड का काम जारी, हाईवे पर जाम ने बढ़ाई यात्रियों की परेशानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर इन दिनों जाम की समस्या लोगों के लिए बड़ी परेशानी बनी हुई है। मानेसर, बिलासपुर, राठीवास और आसपास के कई क्षेत्रों में दिनभर वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। जाम के कारण रोजाना सफर करने वाले लोगों को दिक्कत हो रही है।
बता दें भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से हाईवे पर यातायात को बेहतर बनाने और भविष्य में जाम की समस्या को कम करने के लिए एलिवेटेड रोड का निर्माण कराया जा रहा है। हालांकि, निर्माण कार्य के चलते सर्विस रोड पर वाहनों को दबाव बढ़ने लग रहा है। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर दिनभर बड़े ट्राले व मालवाहक वाहन चलते हैं।
धारूहेड़ा, बिलासपुर और आसपास के इलाकों से रोजाना नौकरी के लिए गुरुग्राम आने-जाने वालों को ज्यादा परेशानी हो रही हैं। वाहन चालकों का कहना है कि निर्माण कार्य जरूरी है, लेकिन इसके दौरान ट्रैफिक प्रबंधन को और बेहतर बनाने की जरूरत है। लोगों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि निर्माण कार्य के दौरान वैकल्पिक व्यवस्था और यातायात नियंत्रण के लिए अतिरिक्त कदम उठाए जाएं, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके।