सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Yoga protocol training organized at Rajiv Gandhi Sports Complex

Gurugram News: राजीव गांधी खेल परिसर में योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण का हुआ आयोजन

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 04:01 PM IST
विज्ञापन
Yoga protocol training organized at Rajiv Gandhi Sports Complex
विज्ञापन
60 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, सुबह 6 बजे शुरू हुआ अभ्यास सत्र
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। पटौदी क्षेत्र के मउ स्थित राजीव गांधी खेल परिसर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर बृहस्पतिवार को सुबह विशेष योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। सुबह 6 बजे शुरू हुए इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 60 खिलाड़ियों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभागियों को योग दिवस के निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया गया। खिलाड़ियों को योग के शारीरिक एवं मानसिक लाभों के बारे में बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। प्रशिक्षक अजीत सोलंकी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य आयोजन को सफल बनाने के उद्देश्य से यह प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया है, ताकि प्रतिभागी सही तरीके से योगाभ्यास कर सकें। जिला खेल अधिकारी आरती कोहली ने कहा कि अगले महीने होने वाली अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य आयोजन के लिए यह योग प्रशिक्षण शिविर लगवाया जा रहा है। ताकि खिलाड़ी और बच्चे अभी से तैयार हो जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed