{"_id":"69beabdf7cdf182eaa042a39","slug":"youth-died-and-four-including-girl-injured-as-roof-of-room-collapses-in-gurugram-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: कमरे की छत गिरने से युवक की मौत, घटना में एक लड़की सहित चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: कमरे की छत गिरने से युवक की मौत, घटना में एक लड़की सहित चार घायल
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Sat, 21 Mar 2026 08:02 PM IST
विज्ञापन
सार
गुरुग्राम के डूंडाहेड़ा में पुरानी इमारत की छत गिरने से एक युवक की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने इमारत मालिक व केयरटेकर को गिरफ्तार कर जमानत पर छोड़ दिया है। मामले में गैर इरादतन हत्या की एफआईआर दर्ज हुई।
कमरे की छत गिरने से युवक की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
गुरुग्राम के डूंडाहेड़ा गांव में 20 मार्च की रात को करीब 40 साल पुरानी इमारत के दूसरी मंजिल पर बने कमरे की छत गिरने से एक युवक की मौत हो गई। जबकि घटना में एक लड़की सहित चार लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इमारत के मालिक व केयर टेकर के खिलाफ उद्योग विहार थाना पुलिस ने गैर इरादतन हत्या व दूसरों की जान जोखिम मे डालने संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
Trending Videos
मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शनिवार को इमारत के मालिक ओमप्रकाश व केयरटेकर राकेश को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को जमानत पर छोड़ दिया है। घटना की जानकारी के बाद उद्योग विहार थाने की पुलिस व एनडीआरएफ की टीम पहुंची और घायलों को निकालना शुरु किया। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। जहां पर एक युवक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
मृतक की पहचान बिहार के औरंगाबाद निवासी सतीश माली के रूप में हुई है। मृतक के भाई श्रवण माली ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई सतीश माली अपने दोस्त रवि झा के साथ डूंडाहेड़ा गांव में ओमप्रकाश की इमारत में दूसरी मंजिल पर बने कमरे में किराये पर रहता था। यह इमारत करीब 40 साल पुरानी व जर्जर हालत में है। श्रवण माली ने पुलिस को बताया कि कमरे की छत टपकती थी, जिसकी शिकायत सतीश व रवि ने इमारत के मालिक ओमप्रकाश व केयर टेकर राकेश को कहा था, लेकिन छत को रिपेयर नहीं करवाया।
20 मार्च की रात करीब 9 बजे दूसरी मंजिल पर बने कमरे की छत भरभराकर गिर गई। घटना के दौरान सतीश व रवि झा खाना बनाने व बर्तन धोने का काम कर रहे थे। सतीश माली व रवि झा छत के नीचे दब गए। वहीं, साथ वाले कमरे में रह रहे परिवार की एक 13 वर्षीय लड़की वहां छत पर घूम रही थी, छत का मलबा उसके ऊपर भी गिर गया। छत का मलबा नीचे सड़क पर गिरा, जिसकी चपेट में आकर बाइक पर जा रहे पति-पत्नी भी घायल हो गए।