{"_id":"69c683d62d64a33dc504d033","slug":"broken-boundary-wall-creates-panic-in-colony-homes-are-not-safe-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-83229-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: टूटी बाउंड्री वॉल से कॉलोनी में आतंक, सुरक्षित नहीं घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: टूटी बाउंड्री वॉल से कॉलोनी में आतंक, सुरक्षित नहीं घर
विज्ञापन
विज्ञापन
- 12 से 13 वर्ष एमसीजी की बाउंड्री वॉल हुई खराब
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। अरावली बायोडायवर्सिटी पार्क से सटे डीएलएफ एस ब्लॉक क्षेत्र में चोरी की बढ़ती घटनाओं ने स्थानीय निवासियों की चिंता बढ़ा दी है। पिछले 30 दिनों में 20 से अधिक हुई चोरी की शिकायतें से इलाके में भय का माहौल है। निवासियों का आरोप है कि पार्क की टूटी हुई बाउंड्री वॉल अपराधियों के लिए आसान रास्ता बन गई है।
18 और 19 मार्च को नकदी और गहनों की चोरी की घटनाएं भी सामने आईं हैं, जिससे लोगों में असुरक्षा बढ़ गई है। निवासियों का कहना है कि ब्लॉक और पार्क के बीच 12-13 साल पुरानी बाउंड्री वॉल बनी हुई है, जो अब जर्जर हो चुकी है। पार्क के भीतर करीब तीन हजार झुग्गियां होने से स्थिति और जटिल हो गई है। शिकायतों के बावजूद नगर निगम और संबंधित अधिकारियों की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। लोगों ने प्रशासन से बाउंड्री वॉल की जल्द मरम्मत और सुरक्षा गश्त बढ़ाने की मांग की है।
फेंसिंग की स्थिति बेहद जर्जर हो चुकी है और कई वर्षों पुरानी होने के कारण इसकी मरम्मत जरूरी है। क्षेत्र में बड़ी संख्या में झुग्गियां मौजूद हैं, इससे असामाजिक तत्वों की आवाजाही बढ़ी है। - आजाद सिंह, सेक्रेटरी, अरावली वुड़ सोसाइटी
पार्क की टूटी बाउंड्री वॉल के कारण अपराधियों की आवाजाही आसान हो गई है। क्षेत्र में प्रवेश के लिए केवल एक मुख्य द्वार है, फिर भी चोर वैकल्पिक रास्तों से अंदर घुस रहे हैं। -
विशाल, मेंबर, अरावली वुड़ सोसाइटी
Trending Videos