{"_id":"69caca63b6ebbd2df603b2b6","slug":"weather-takes-a-turn-due-to-strong-winds-and-rain-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-83508-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: तेज हवा व बारिश से बदला मौसम का मिजाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: तेज हवा व बारिश से बदला मौसम का मिजाज
विज्ञापन
विज्ञापन
हवा जहरीली, वायु गुणवत्ता सूचकांक 306 दर्ज किया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी में मौसम का मिजाज लगातार बदलता नजर आ रहा है। सोमवार सुबह तेज धूप के कारण लोगों को गर्मी का एहसास हुआ, जिससे तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि दोपहर बाद तेज हवा व बारिश ने मौसम को ठंडा कर दिया और वातावरण में राहत महसूस की गई।
दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दूसरी ओर, शहर में वायु गुणवत्ता का स्तर चिंता का विषय बना हुआ है। सेक्टर 51 स्थित एक्यूआई मॉनिटरिंग स्टेशन पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 306 दर्ज किया गया, जोकि खराब श्रेणी में आता है। इसके साथ ही विकास सदन में भी एक्यूआई 245 दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है। अनुमान है कि अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा। साथ ही, हल्की से मध्यम बारिश की संभावना भी जताई गई है, जिससे गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
Trending Videos