{"_id":"69cbab8ce831e0d87c0bbe8d","slug":"light-showers-taking-a-heavy-toll-on-health-gurgaon-news-c-1-1-noi1188-4110370-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: हल्की बौछारें पड़ रहीं सेहत पर भारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: हल्की बौछारें पड़ रहीं सेहत पर भारी
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम में अचानक बदलाव के कारण बढ़े बुखार, सर्दी-जुकाम के मरीज
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी में रुक-रुक कर हो रही हल्की बारिश ने लोगों की सेहत पर असर डालना शुरू कर दिया है। नागरिक अस्पताल में बुखार, सर्दी-जुकाम और वायरल संक्रमण के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल की मेडिसिन ओपीडी में रोजाना 300 से अधिक मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं, जिनमें अधिकांश मरीज बुखार और संक्रमण से पीड़ित हैं।
डॉक्टरों का कहना है कि दिन में गर्मी और शाम को ठंडक के कारण शरीर का संतुलन बिगड़ रहा है, जिससे लोग जल्दी बीमार हो रहे हैं। खासकर बच्चों और बुजुर्गों पर इसका ज्यादा असर देखा जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है, जैसे साफ पानी पीना, बाहर के खाने से परहेज करना और मौसम के अनुसार कपड़े पहनना।
ठंडा पेयजल न पिएं
बदलते मौसम में अधिक ठंडा पेयजल पीना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। तापमान में उतार-चढ़ाव के दौरान शरीर पहले ही अनुकूलन की प्रक्रिया में होता है। ऐसे में ठंडा पानी गले पर असर डाल सकता है। इससे सर्दी, खांसी, गले में खराश और बुखार जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। विशेषज्ञों की सलाह है कि इस समय सामान्य या हल्का गुनगुना पानी पीना बेहतर होता है, जिससे शरीर संतुलित और स्वस्थ बना रहता है।
निजी लैब में डेंगू की जांच के लिए 600 रुपये निर्धारित
स्वास्थ्य विभाग निजी लैब में डेंगू की जांच के लिए अधिकतम 600 रुपये निर्धारित किए हैं। वहीं, सरकारी लैब और अस्पतालों में डेंगू की जांच पूरी तरह मुफ्त की जा रही है, जिससे आम लोगों को राहत मिल रही है और समय पर जांच संभव हो पा रही है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
निजी अस्पतालों की लैब में डेंगू की जांच के लिए 600 रुपये तय किए गए हैं। अगर इससे ज्यादा रुपये लिए जाते हैं तो संबंधित लैब पर कार्रवाई की जाएगी। इन दिनों मौसम बदलने के साथ डेंगू और मलेरिया के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है, जिससे स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। - डाॅ. जयप्रकाश, डिप्टी सिविल सर्जन, स्वास्थ्य विभाग
Trending Videos