{"_id":"69cba9270db01f028602e8df","slug":"the-clouds-poured-water-over-the-suns-scorching-heat-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-83578-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सूरज की तपिश पर बादलों ने फेरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सूरज की तपिश पर बादलों ने फेरा पानी
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम विभाग ने अगले दो दिन बाद बारिश के लिए यलो अलर्ट किया जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शहर में मौसम का रुख लगातार बदलता दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। मंगलवार सुबह तेज धूप के कारण लोगों को गर्मी का एहसास हुआ लेकिन दोपहर बाद अचानक बादल छाने से राहत मिली। बीते कई दिन से परेशान कर रही सूरज की तपिश पर मंगलवार को बादलों ने बरस कर पानी फेर दिया। इस बदलाव के साथ तापमान में करीब दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। जहां पिछले दिनों अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। मंगलवार को बारिश के बाद यह घटकर 32.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी इसी तरह का उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।
शहर की हवा खराब
शहर में वायु गुणवत्ता का स्तर चिंताजनक बना हुआ है। सेक्टर-51 स्थित एक्यूआई मॉनिटरिंग स्टेशन पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 314 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में आा है। वहीं, विकास सदन क्षेत्र में एक्यूआई 244 दर्ज किया गया है। टेरी ग्राम का एक्यूआई डेटा उपलब्ध नहीं हो सका।
Trending Videos