फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Guru Mantra: Providing an opportunity to learn from mistakes.

गुरु मंत्र : गलती से सीखने का अवसर देना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 08:47 PM IST
विज्ञापन
Guru Mantra: Providing an opportunity to learn from mistakes.
गुरु मंत्र।भारती ग्रोवर, टीजीटी, गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकंडरी स्कूल, निठारी गांव।
शिक्षक के लिए हर छात्र की गलती केवल कमी नहीं, बल्कि उसे कुछ नया सिखाने का अवसर होती है। कक्षा में जब कोई बच्चा गलत जवाब देता है या किसी काम में असफल होता है तो उसे डांटने के बजाय यह समझना चाहिए कि उससे कहां चूक हुई। बच्चे गलतियों से बहुत कुछ सीखते हैं। शिक्षक यदि उन्हें अपनी गलती पहचानने और उसे सुधारने का मौका दें तो उनमें आत्मविश्वास और जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है। बार-बार डांटने से बच्चा सवाल पूछने और अपनी बात रखने से डर सकता है। शिक्षक का काम केवल सही उत्तर बताना नहीं, बल्कि छात्र को सही उत्तर तक पहुंचने का रास्ता दिखाना भी है। छोटी-छोटी गलतियों को सीखने की सीढ़ी बनाकर बच्चे बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। इसके लिए शिक्षक को धैर्य रखना जरूरी है। हर छात्र से हमेशा सही होने की उम्मीद करना उचित नहीं। सीख यही है कि गलती करने पर बच्चे को रोकना नहीं, बल्कि उससे सीखकर आगे बढ़ने का अवसर देना चाहिए। ऐसा वातावरण बच्चों को आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनाता है।
विज्ञापन

-भारती ग्रोवर, टीजीटी, गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, निठारी गांव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed