{"_id":"6a1ee361886ac07a28049420","slug":"harsh-malhotra-questions-aap-claims-of-education-revolution-in-amritsar-student-suicide-case-2026-06-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Delhi: अमृतसर में छात्रा की आत्महत्या मामले पर बोले हर्ष मल्होत्रा, इस घटना ने आप के शिक्षा मॉडल की खोली पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: अमृतसर में छात्रा की आत्महत्या मामले पर बोले हर्ष मल्होत्रा, इस घटना ने आप के शिक्षा मॉडल की खोली पोल
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: मयूर शर्मा
Updated Tue, 02 Jun 2026 07:36 PM IST
विज्ञापन
सार
अमृतसर में 12वीं की छात्रा के आत्महत्या करने के मामले में दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने आप के शिक्षा क्रांति के दावों पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि इस घटना ने आप के शिक्षा मॉडल की पोल खोल दी है।
दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
अमृतसर में एक निजी स्कूल की छात्रा के आत्महत्या किए जाने की घटना को लेकर बीजेपी ने आम आदमी पार्टी और उसके शिक्षा मॉडल पर निशाना साधा है। दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने इस घटना को पंजाब सरकार के शिक्षा संबंधी दावों पर बड़ा सवाल बताते हुए कहा कि यह मामला तथाकथित शिक्षा क्रांति और निजी स्कूलों पर नियंत्रण के दावों की वास्तविकता सामने लाता है।
अमृतसर की घटना ने आप की खोली पोल- मल्होत्रा
हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि कुछ हजार रुपये की स्कूल फीस से जुड़े विवाद के बाद छात्रा की आत्महत्या की खबर ने पूरे देश को झकझोर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार लगातार शिक्षा सुधार और निजी स्कूलों पर नियंत्रण के दावे करती रही, लेकिन अमृतसर की घटना ने इन दावों की पोल खोल दी है।
केजरीवाल, सिसोदिया पर साधा निशाना
हर्ष मल्होत्रा ने दिल्ली सरकार के पिछले कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने 11 वर्षों तक शिक्षा क्रांति के दावे किए, लेकिन सरकारी स्कूलों की स्थिति बेहतर करने और निजी स्कूलों की बढ़ती फीस पर प्रभावी नियंत्रण लगाने में असफल रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली में सरकारी स्कूलों की स्थिति खराब रही और निजी स्कूलों की फीस लगातार बढ़ती गई, जिससे अभिभावकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि दिल्ली और पंजाब दोनों जगह अभिभावक बढ़ती फीस और शिक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार आवाज उठाते रहे, लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान करने के बजाय आम आदमी पार्टी विज्ञापन और प्रचार में व्यस्त रहा। उन्होंने दावा किया कि अमृतसर की घटना ने पंजाब में भी शिक्षा सुधार के दावों की सच्चाई उजागर कर दी है।

Trending Videos