सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Portal for re-evaluation of Class 12 answer sheets opens, but problems persist

Delhi NCR News: बारहवीं की उत्तर पुस्तिका के पुनर्मूल्यांकन के लिए पोर्टल खुला, परेशानी बरकरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 07:12 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- दो से छ: जून तक किया जा सकता है ऑनलाइन आवेदन


- सीबीएसई ने सुरक्षा कारणों से आधार सत्यापन को अनिवार्य किया, जिनके पास आधार नहीं वे अपने माता-पिता, रिश्तेदार के आधार विवरण का उपयोग कर सकते हैं

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने बारहवीं की उत्तरपुस्तिकाओं की स्कैन कॉपी में पाई गई त्रुटियों के सत्यापन तथा उत्तरों के पुनर्मूल्यांकन के लिए ऑनलाइन पोर्टल 2 जून से खुल गया है। यह सुविधा केवल उन विद्यार्थियों के लिए है, जिन्होंने अपनी मूल्यांकित उत्तरपुस्तिका की स्कैन कॉपी प्राप्त कर ली है। बोर्ड ने सुरक्षा कारणों से आवेदन के लिए आधार सत्यापन को अनिवार्य किया है। पोर्टल भले ही शुरू हो गया हो लेकिन, छात्रों की परेशानी जस की तस बनी रही।

शुरूआत के तीन घंटे पोर्टल सही चला लेकिन, उसके बाद छात्र इसमें तकनीकी परेशानी की शिकायत करने लगे। देर शाम तक छात्रों की परेशानियां कम जरूर हुई लेकिन, खत्म नहीं हुई। आधार अनिवार्यता के साथ अन्य जानकारी स्पष्ट नहीं होने के कारण भी छात्रों को परेशानी हुई। छात्रों की शिकायत रही कि वह जहां से आवेदन शुरू करते थे, तकनीकी खामी के कारण कुछ देर में वहीं पहुंच जाते थे। कई बार कैप्चा सही भरने के बावजूद नहीं हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड के अनुसार छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने लॉगिन अकाउंट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। पोर्टल पर लॉगिन के लिए आधार संख्या दर्ज करना अनिवार्य होगा। आवेदन और शुल्क भुगतान की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन पोर्टल 2 से 6 जून की मध्यरात्रि तक खुला रहेगा। निर्धारित तिथि और समय के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। न ही किसी प्रकार के ऑफलाइन आवेदन को स्वीकार किया जाएगा।
विज्ञापन
Trending Videos


बोर्ड के अनुसार जिन बच्चों के पास आधार कार्ड नहीं है, वे अपने माता-पिता, रिश्तेदार के आधार विवरण का उपयोग कर सकते हैं। हालांकि आवेदन करते समय आधार संख्या जिस व्यक्ति की हो, उसी व्यक्ति का नाम, जन्मतिथि और लिंग दर्ज करना अनिवार्य है। कई छात्रों और अभिभावकों की शिकायत रही कि इस नियम की जानकारी स्पष्ट रूप से न होने के कारण उनके आवेदन अस्वीकार हो गए या सत्यापन प्रक्रिया में अटक गए। कुछ मामलों में छात्रों ने अपने नाम और जन्मतिथि के साथ अभिभावक का आधार नंबर दर्ज कर दिया, जिससे आधार सत्यापन विफल हो गया। बोर्ड ने आधार सत्यापन प्रक्रिया सुरक्षा और फर्जी आवेदनों को रोकने के लिए लागू की है।

इन समस्याओं के सत्यापन के लिए कर सकते हैं आवेदन

स्कैन कॉपी में पृष्ठ गायब होने, पूरक उत्तर पुस्तिका संलग्न न होने, मानचित्र या ग्राफ गायब होने, धुंधले पृष्ठ, गलत उत्तर पुस्तिका अपलोड होने अथवा अन्य सेट के आधार पर मूल्यांकन जैसी समस्याओं के सत्यापन के लिए छात्र आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए 100 रुपये प्रति उत्तर पुस्तिका शुल्क निर्धारित किया गया है। वहीं, मूल्यांकन से असंतुष्ट छात्र एक या अधिक प्रश्नों के पुनर्मूल्यांकन के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए 25 रुपये प्रति प्रश्न शुल्क देना होगा। शुल्क का भुगतान यूपीआई, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से किया जा सकेगा।

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन के लिए केवल एक-एक आवेदन की अनुमति होगी। इसलिए छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम सबमिशन से पहले सभी विषयों और प्रश्नों से संबंधित अनुरोध एक ही आवेदन में शामिल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed