सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Apply for six-month internship at RML Hospital by 20th

Delhi NCR News: आरएमएल अस्पताल में छह माह की इंटर्नशिप के लिए 20 तक करें आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 06:56 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
Trending Videos


नई दिल्ली। डॉ. राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल व अटल बिहारी वाजपेयी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज ने छह माह की इंटर्नशिप के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह इंटर्नशिप जुलाई से शुरू होगा। इच्छुक छात्र 20 जून को दोपहर एक बजे तक आवेदन जमा कर सकते हैं। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी, मेडिकल लेबोरेटरी सर्विसेज में डिप्लोमा, स्नातक और स्नातकोत्तर कर रहे विद्यार्थी आवेदन के पात्र हैं। इसके अलावा संबंधित विषयों में बीटेक, बीई, पब्लिक हेल्थ, सोशियोलॉजी, वेस्ट मैनेजमेंट और एपिडेमियोलॉजी के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं। जिन अभ्यर्थियों ने अपना कोर्स पूरा कर लिया है और उनकी आयु 30 वर्ष से कम है, वे प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए आवेदन कर सकते हैं। प्रशिक्षण की न्यूनतम अवधि तीन माह निर्धारित की गई है। आवेदन संबंधित संस्थान या कॉलेज के माध्यम से भेजे जाएंगे। संस्थान का एआईसीटीई या यूजीसी से मान्यता प्राप्त होना अनिवार्य है। आवेदन पत्र आरएमएल अस्पताल के गेट नंबर-एक के पास स्थित डायरी एंड डिस्पैच सेक्शन में जमा किए जाएंगे।

अस्पताल ने स्पष्ट किया है कि इंटर्न का चयन संबंधित विभागाध्यक्ष (एचओडी) की स्वीकृति के आधार पर किया जाएगा। साक्षात्कार की तिथि और अन्य जानकारी बाद में अस्पताल की वेबसाइट पर जारी की जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि अंतिम तिथि के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। गैर-मान्यता प्राप्त संस्थानों से आए आवेदन स्वतः निरस्त कर दिए जाएंगे। अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले सभी दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी गई है। इच्छुक छात्र अधिक जानकारी और दिशा-निर्देशों के लिए आरएमएल अस्पताल की आधिकारिक वेबसाइट पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed