सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kal Ka Mausam Weather is kind to Delhi NCR Rising temperatures will be put on hold

कल का मौसम: राजधानी में चढ़ते तापमान पर लगा रहेगा ब्रेक, दो दिन बारिश का यलो अलर्ट जारी, पढ़ें पूर्वानुमान

संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली Published by: Akash Dubey Updated Tue, 02 Jun 2026 07:01 PM IST
विज्ञापन
सार

मौसम विभाग ने जून के पहले सप्ताह में धूलभरी आंधी, हल्की बारिश की संभावना जताई है। चार-पांच जून को यलो अलर्ट है। छह जून के बाद तापमान 40 डिग्री पार होगा।

Kal Ka Mausam Weather is kind to Delhi NCR Rising temperatures will be put on hold
दिल्ली का मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जून के पहले सप्ताह में दिल्ली पर मौसम की मेहरबानी बनी रहने की संभावना है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी है कि इस दौरान तेज धूलभरी आंधी, हल्की बारिश, गरज-चमक जैसी मौसमी घटनाओं का दौर आता रहेगा। इससे छह जून तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे ही रहेगा। 

Trending Videos

मौसम विभाग के अनुसार, 2 से 6 जून तक दिल्ली में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 36 से 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। इसके अलावा, एक नया पश्चिमी विक्षोभ तीन जून को उत्तर-पश्चिमी भारत में दस्तक देगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

3 से 5 जून के बीच आंशिक से लेकर घने बादल छाए रहेंगे और कई स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने चार और पांच जून को बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना भी जताई गई है, जिनकी गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है, जबकि कुछ समय पर झोंके 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं। 

वहीं, 6, 7 और 8 जून को मौसम अपेक्षाकृत स्थिर रहेगा, जिसमें 6 जून को आंशिक बादल और 7 और 8 जून को मुख्य रूप से साफ आसमान रहने का अनुमान है। इससे तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच सकता है। ऐसे में गर्मी बढ़ेगी। दूसरी ओर, दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में मंगलवार सुबह तेज धूप रही। 

37.7 डिग्री दर्ज हुआ अधिकतम पारा
इससे लोग गर्मी से परेशान दिखे। मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है। लेकिन, खबर लिखे जाने तक कहीं भी बारिश की स्थिति दर्ज नहीं की गई है। इस दौरान अधिकतम तापमान 37.7 और न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री दर्ज हुआ। दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 71 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 42 प्रतिशत रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed