{"_id":"6a7e114d0566606d4d043244","slug":"head-constable-arrested-while-accepting-a-bribe-of-15000-rs-delhi-ncr-news-c-25-1-mwt1001-114555-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: हेड कांस्टेबल 15 हजार की रिश्वत लेते हुई गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: हेड कांस्टेबल 15 हजार की रिश्वत लेते हुई गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एंटी करप्शन ब्यूरो ने की कार्रवाई, तावडू सदर थाने में है पदस्थापित
संवाद न्यूज एजेंसी
तावड़ू। फरीदाबाद एंटी करप्शन ब्यूरो ने बृहस्पतिवार को नूंह जिले के तावडू सदर थाना में तैनात हेड कांस्टेबल प्रियंका को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई थाना परिसर में बने महिला कक्ष में की गई और करीब 3 घंटे तक चली।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, मामला 4 महीने पहले उपमंडल के एक गांव से एक युवती के लापता होने से जुड़ा है। जांच के दौरान युवती फरीदाबाद के धौज गांव में एक महिला के मकान से बरामद हुई थी। पुलिस ने गुमशुदगी के इस मामले में उक्त महिला को भी आरोपी बनाया था। आरोप है कि मामले की जांच कर रही हेड कांस्टेबल ने आरोपी महिला से नाम हटवाने के बदले 40 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। 20 हजार रुपये में सौदा तय हो गया। पांच हजार रुपये आरोपी ने पहले ले लिए थे और 15 हजार रुपये बृहस्पतिवार को लिए जाने थे। परेशान महिला ने इसकी शिकायत फरीदाबाद एंटी करप्शन टीम से की। शिकायत के आधार पर एसीबी ने बृहस्पतिवार को जाल बिछाया और आरोपी को दबोच लिया। टीम ने मौके से नगद 15 हजार रुपये भी बरामद किए।
एसीबी अधिकारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता महिला का नाम अफसाना है। आरोपी हेड कांस्टेबल के कंप्यूटर और दस्तावेज भी महिला मित्र कक्ष से बरामद किए गए हैं। एसीबी ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।