{"_id":"6a52904689e1338e9c00a4ca","slug":"health-headquarters-seeks-report-on-power-outage-during-surgery-delhi-ncr-news-c-24-1-pal1009-125906-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: ऑपरेशन के दौरान बिजली गुल मामले में स्वास्थ्य मुख्यालय ने तलब की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: ऑपरेशन के दौरान बिजली गुल मामले में स्वास्थ्य मुख्यालय ने तलब की रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। पलवल। जिला नागरिक अस्पताल में बृहस्पतिवार को गर्भवती महिला के ऑपरेशन के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित होने का मामला तूल पकड़ता नजर आ रहा है। घटना के दौरान अस्पताल की आपातकालीन बिजली व्यवस्था फेल हो गई थी। जनरेटर और इनवर्टर दोनों ने एक साथ काम करना बंद कर दिया, जिसके चलते कुछ समय तक डॉक्टरों को मोबाइल की टॉर्च की रोशनी में ऑपरेशन करना पड़ा। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है।
स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों को मामले की जानकारी मिलने पर विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव सुमिता मिश्रा ने महानिदेशक मनीष बंसल को विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के उप निदेशक डॉ. वीरेंद्र यादव से भी रिपोर्ट ली गई है।
अतिरिक्त मुख्य सचिव के निर्देश पर जिला सिविल सर्जन डॉ. सतेंदर वशिष्ठ ने अस्पताल के पीएमओ डॉ. संजय शर्मा की अध्यक्षता में जांच कमेटी गठित कर दी है। कमेटी ने संबंधित डॉक्टरों, ऑपरेशन थियेटर स्टाफ और बिजली आपूर्ति से जुड़े कर्मचारियों की भूमिका की जांच शुरू कर दी है। जांच में लापरवाही के लिए जिम्मेदार कर्मचारियों की पहचान कर उनके नाम राज्य मुख्यालय भेजे जा रहे हैं। दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ चार्जशीट या निलंबन जैसी कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन
जांच कमेटी के अध्यक्ष एवं पीएमओ डॉ. संजय शर्मा ने बताया कि जल्द ही विस्तृत रिपोर्ट राज्य मुख्यालय को भेज दी जाएगी। सूत्रों के अनुसार, स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने भी मामले की जानकारी स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से ली है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
मोहम्मद अम्मार