फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Heavy rain Delhi-NCR 160 mm of rainfall recorded in Tukmirpur-Khajuri with 164 mm in Ghaziabad last 24 hours

Delhi: दिल्ली के इन इलाकों में अधिक बरसा पानी, गाजियाबाद में 164 MM, ग्रेनो में 62 MM; कहां कितनी बारिश?

Thu, 09 Jul 2026 12:22 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 09 Jul 2026 12:22 PM IST
सार

Delhi-NCR Rain Record: दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में कई इलाकों में 100 मिमी से अधिक बारिश होने से जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। मौसम विभाग की और से पिछले 24 घंटों में दिल्ली-एनसीआर में मूसलाधार बारिश दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Heavy rain Delhi-NCR 160 mm of rainfall recorded in Tukmirpur-Khajuri with 164 mm in Ghaziabad last 24 hours
दिल्ली-एनसीआर बारिश से जलमग्न - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिछले 24 घंटों में दिल्ली-एनसीआर में मूसलाधार बारिश दर्ज की गई है। सुबह 8:30 बजे तक हुई इस बारिश से कई इलाकों में 100 मिमी से अधिक पानी गिर गया है। इसके चलते विभिन्न क्षेत्रों में जलभराव की गंभीर स्थिति पैदा हो गई है।

विज्ञापन



 

Heavy rain Delhi-NCR 160 mm of rainfall recorded in Tukmirpur-Khajuri with 164 mm in Ghaziabad last 24 hours
गाजियाबाद में जलभराव - फोटो : अमर उजाला

मौसम विभाग के अनुसार, इस भारी बारिश के कारण कई इलाकों में यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। निचले इलाकों में पानी भर जाने से लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली और आसपास के शहरों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Heavy rain Delhi-NCR 160 mm of rainfall recorded in Tukmirpur-Khajuri with 164 mm in Ghaziabad last 24 hours
नोएडा में वाहन का इंतजार करते राहगीर - फोटो : लाल सिंह

दिल्ली में सर्वाधिक बारिश
दिल्ली के तुकमीरपुर और खजूरी क्षेत्र में सबसे अधिक 160 मिमी बारिश दर्ज की गई है। मयूर विहार में 103 मिमी, दिल्ली विश्वविद्यालय में 90 मिमी और महरौली में 86 मिमी बारिश हुई है। 

विज्ञापन

Heavy rain Delhi-NCR 160 mm of rainfall recorded in Tukmirpur-Khajuri with 164 mm in Ghaziabad last 24 hours
दिल्ली में बारिश - फोटो : अमर उजाला

लोदी रोड में 80 मिमी, रिज में 78 मिमी, सफदरजंग में 73 मिमी और पालम में 63 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई है। इसके अतिरिक्त, पूसा, लोदी रोड AWS, छतरपुर, आयानगर और नारायणा जैसे कई अन्य इलाकों में 50 से 90 मिमी के बीच बारिश हुई है।

Heavy rain Delhi-NCR 160 mm of rainfall recorded in Tukmirpur-Khajuri with 164 mm in Ghaziabad last 24 hours
Delhi Rain - फोटो : अमर उजाला
एनसीआर में कहां हुई कितनी बारिश
दिल्ली-एनसीआर के पड़ोसी शहरों में भी भारी बारिश हुई है। गाजियाबाद के कमला नेहरू नगर में 164 मिमी और हिंडन में 134 मिमी बारिश दर्ज की गई। ग्रेटर नोएडा के टांडा में 62 मिमी वर्षा हुई है। गुरुग्राम में केवीके में 36 मिमी और नॉर्थ कैप यूनिवर्सिटी में 27 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। इन सभी क्षेत्रों में जलभराव और यातायात संबंधी समस्याएं देखी गई हैं।

देखें दिल्ली के आंकड़े
तुकमीरपुर-खजूरी: 160 मिमी  
सफदरजंग: 73 मिमी  
पालम: 63 मिमी  
लोदी रोड: 80 मिमी  
रिज: 78 मिमी  
दिल्ली विश्वविद्यालय: 90 मिमी  
आयानगर: 57 मिमी  
महरौली: 86 मिमी  
छत्तरपुर: 72 मिमी  
मयूर विहार: 103 मिमी  
पूसा: 83 मिमी  
लोदी रोड AWS: 83 मिमी  
प्रगति मैदान: 50 मिमी  
नारायणा: 63 मिमी  
जनकपुरी: 62 मिमी  
नजफगढ़: 43 मिमी  
झरोड़ा कलां: 33 मिमी  
जाफरपुर: 6 मिमी  
मुंगेशपुर: 41 मिमी

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed