सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Heavy rains likely to hit Delhi-NCR, yellow alert issued for two days

Delhi NCR News: दिल्ली-एनसीआर में जमकर बरसेंगे बदरा, दो दिन बारिश का यलो अलर्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 07:31 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- मौसम विभाग के अनुसार, 9 से 12 अप्रैल तक अधिकतम तापमान 30 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा
Trending Videos



संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग ने 7 और 8 अप्रैल को बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे। सुबह से शाम तक गरज और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके बाद 9 से 12 अप्रैल तक अधिकतम तापमान 30 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 16 से 21 डिग्री तक रहने का अनुमान है। इस दौरान आसमान अधिकतर साफ रहेगा, लेकिन तेज हवाएं चलेंगी, जिनकी रफ्तार दिन के समय 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। 9 से 11 अप्रैल तक तेज सतही हवाओं का असर ज्यादा रहेगा, जबकि 12 अप्रैल को हवा की रफ्तार थोड़ी कम हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार, नया पश्चिमी विक्षोभ 11 अप्रैल से उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है। दूसरी ओर, सोमवार को दिनभर तेज धूप के कारण लोगों को गर्मी का अहसास हुआ। इस दौरान अधिकतम तापमान 33.3 और न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री दर्ज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed