फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   House roof collapses; couple buried under debris dies

Delhi NCR News: मकान की छत गिरी, मलबे में दबे दंपती की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 05:32 PM IST
विज्ञापन
-न्यू उस्मानपुर की घटना, नौ साल का बेटा बाल बाल बचा
विज्ञापन

-मकान मालिक पर लापरवाही से मौत का मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।उत्तर-पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में रविवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में एक मकान की छत गिरने से किराए पर रह रहे दंपती की मौत हो गई। वहीं घर के बाहर होने की वजह से नौ साल का बेटा बाल बाल बच गया। मृतकों की शिनाख्त 32 साल के टिंकू और उसकी पत्नी 30 साल की उर्मिला के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने मलबे में दबे दंपती को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मकान मालिक के खिलाफ लापरवाही से मौत की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जिला पुलिस उपायुक्त राहुल अलवाल ने बताया कि दो अगस्त की रात 10.30 बजे जेपी नगर की गली नंबर-2 में एक मकान की छत गिरने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि एक मंजिला मकान की छत भरभराकर गिर गई थी। पूछताछ में पता चला कि स्थानीय लोगों ने मलबे में दबे किरायेदार टिंकू और उनकी पत्नी उर्मिला को निकालकर जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले गए हैं। जहां पहुंचने पर पता चला कि डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया। टिंकू शिकोहाबाद यूपी का रहने वाला था और 15 साल से दिल्ली में रहकर हलवाई की दुकान में काम करता था। शुरुआती जांच में पता चला कि करीब 120 वर्ग फुट क्षेत्रफल में एक भूतल पर बने मकान में छह कमरे बने हुए हैं। कमरे का छत गार्टर और पटिया का था। हरेक कमरे में किराएदार हैं। घटना के समय दंपती अपने कमरे में मौजूद थे। जांच में पता चला कि इमारत 20 साल पुरानी थी। न्यू उस्मानपुर थाना पुलिस ने मकान मालिक वीरेंद्र कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed