फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Treatment at Hindu Rao Hospital will improve further

Delhi NCR News: हिंदू राव अस्पताल में इलाज होगा और बेहतर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 05:42 PM IST
विज्ञापन
मरीजों को मिलेंगी आधुनिक जांच व सर्जरी की सुविधाएं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। एमसीडी के हिंदू राव अस्पताल में अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरण व स्वास्थ्य सुविधाएं शुरू होने से नेत्र, महिला, बाल व सर्जरी से जुड़े मरीजों को बेहतर, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध होगा।
नेत्र विभाग में ऑप्टिकल कोहेरेंस टोमोग्राफी (ओसीटी), विजुअल फील्ड एनालाइजर, फंडस कैमरा, फेको इमल्सिफिकेशन मशीन व क्रायोएब्लेटर लगाए गए हैं, जिससे ग्लूकोमा, रेटिना व मोतियाबिंद की जांच अधिक सटीक होगी। सर्जरी विभाग को लैप्रोस्कोपी सिस्टम, न्यूमेटिक लिथोट्रिप्टर व सी-आर्म मशीन से सुसज्जित किया गया है, जिससे कम चीरे वाली सर्जरी प्रभावी होगी, दर्द घटेगा व अस्पताल में भर्ती अवधि कम होगी।
विज्ञापन

महिलाओं व नवजातों के लिए अत्याधुनिक लेबर रूम व सीटीजी मशीन शुरू की गई है, जिससे प्रसव के दौरान मां व शिशु की बेहतर निगरानी होगी। बच्चों के लिए पीडियाट्रिक स्पाइरोमीटर व फिजियोथेरेपी विभाग में आधुनिक जिम व पुनर्वास सुविधाएं भी विकसित की गई हैं। इंटीग्रेटेड ब्लड सैंपल कलेक्शन सेंटर से मरीजों को अलग-अलग जगहों पर भटकना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महापौर प्रवेश वाही ने इन सुविधाओं का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि एमसीडी अस्पतालों में आधुनिक तकनीक का विस्तार आम नागरिकों को निजी अस्पतालों जैसी गुणवत्तापूर्ण सेवाएं निशुल्क देने के उद्देश्य से है। हिंदू राव अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं अधिक मजबूत होंगी। कार्यक्रम में उपमहापौर मोनिका पंत, स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा व उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, मनीष चड्ढा, आयुक्त संजीव खिरवार समेत कई पार्षद व अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed