फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   EPS 95 pensioners to gather at Jantar Mantar on August 5

जंतर-मंतर पर एक और प्रदर्शन की तैयारी: 5 अगस्त को EPS-95 पेंशनर्स करेंगे विरोध, 81 लाख लोगों की बनेंगे आवाज

Mon, 03 Aug 2026 06:37 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली
संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली Published by: Akash Dubey Updated Mon, 03 Aug 2026 06:37 PM IST
सार

ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति ने 5 अगस्त को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की घोषणा की। वे न्यूनतम 7,500 रुपये पेंशन, महंगाई भत्ता और मुफ्त चिकित्सा सुविधा चाहते हैं।

विज्ञापन
EPS 95 pensioners to gather at Jantar Mantar on August 5
जंतर मंतर के पास तैनात पुलिस - फोटो : पीटीआई (फाइल फोटो)

विस्तार

न्यूनतम पेंशन 7,500 रुपये प्रतिमाह, महंगाई भत्ता और पेंशनर दंपतियों को मुफ्त चिकित्सा सुविधा की मांग को लेकर देशभर के पेंशनर्स 5 अगस्त को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेंगे। यह घोषणा ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति ने सोमवार को प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित प्रेसवार्ता में की। समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमांडर अशोक राऊत ने बताया कि संगठन पिछले दस वर्षों से अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहा है, लेकिन केंद्र सरकार की ओर से कई बार आश्वासन मिलने के बावजूद अब तक कोई ठोस फैसला नहीं लिया गया है। इससे देश के लाखों पेंशनर्स में नाराजगी बढ़ रही है।

विज्ञापन

राऊत ने दावा किया कि देश में ईपीएस 95 योजना से जुड़े करीब 81 लाख पेंशनर्स हैं, जिन्हें औसतन 1,171 रुपये प्रतिमाह पेंशन मिल रही है। यह राशि वर्तमान महंगाई के दौर में जीवनयापन के लिए पर्याप्त नहीं है। एक बार पेंशन तय होने के बाद उसमें आजीवन कोई वृद्धि नहीं होती, जबकि आवश्यक वस्तुओं और इलाज का खर्च लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि पेंशनर दंपतियों के लिए मुफ्त चिकित्सा सुविधा नहीं होने से बुजुर्गों को गंभीर आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेसवार्ता में समिति ने यह भी आरोप लगाया कि 4 अक्टूबर 2016 और 4 नवंबर 2022 को उच्च पेंशन के संबंध में आए सुप्रीम कोर्ट के फैसलों के बावजूद पात्र पेंशनर्स को उसका पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है। समिति के मुताबिक, इस संबंध में प्रधानमंत्री, वित्त मंत्री, श्रम मंत्री और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को कई बार ज्ञापन सौंपे जा चुके हैं, लेकिन अब तक समाधान नहीं निकला है। प्रेस वार्ता  में राष्ट्रीय सचिव रमेश बहुगुणा, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी राजीव भटनागर और राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बीएस नरखेड़े समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed