{"_id":"69c7ea983c52206a3f026481","slug":"how-can-amit-shah-say-that-the-high-courts-decision-will-be-against-him-kejriwal-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-129858-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमित शाह कैसे कह सकते हैं, हाईकोर्ट का फैसला उनके खिलाफ आएगा : केजरीवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमित शाह कैसे कह सकते हैं, हाईकोर्ट का फैसला उनके खिलाफ आएगा : केजरीवाल
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के एक टीवी इंटरव्यू पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि अमित शाह पहले से कैसे कह सकते हैं कि हाईकोर्ट का फैसला उनके खिलाफ आएगा।
उन्होंने कहा कि दिल्ली की सेशन कोर्ट के फैसले को सीबीआई ने चुनौती दी है, लेकिन अमित शाह इंटरव्यू में कह रहे हैं कि हमने चुनौती दी है। इससे यह संकेत मिलता है कि वे खुद ही सीबीआई की भूमिका निभा रहे हैं। पूर्व सीएम ने आरोप लगाया कि इस बयान से साफ है कि जांच एजेंसियां स्वतंत्र नहीं हैं और उन पर सीधा नियंत्रण है। उन्होंने कहा कि अमित शाह का यह कहना कि सुप्रीम कोर्ट जाना पड़ेगा, यह दर्शाता है कि उन्हें पहले से ही हाईकोर्ट के फैसले का अंदाजा है। केजरीवाल ने पूरे बयान को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए इस पर जवाब मांगा है।
Trending Videos