सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Huge crowds gathered on Hanuman Jayanti, grand processions were taken out in Uttam Nagar amid tight security.

Delhi NCR News: हनुमान जन्मोत्सव पर उमड़ा जनसैलाब, सुरक्षा के बीच उत्तम नगर में निकाली भव्य शोभा यात्राएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 07:43 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos


नई दिल्ली। दिल्ली के उत्तम नगर में हनुमान जयंती के अवसर पर बृहस्पतिवार को शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस बार सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए और पुलिस की भारी फोर्स तैनात रही, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। पुलिस ने क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरती और रास्तों पर लगातार निगरानी रखी।

इस दौरान आयोजकों ने भी सुरक्षा के सभी निर्देशों का पालन किया और सुनिश्चित किया कि श्रद्धालु सुरक्षित तरीके से यात्रा में भाग ले सकें। साथ ही, शोभा यात्रा में पंचमुखी हनुमान भगवान की प्रतिमा के चरणों में दिवंगत तरुण की फोटो रखी हुई थी। इसे देखकर भक्त भाव विभोर हो गए। स्थानीय लोग और दर्शनार्थी सुरक्षा के कड़े इंतजाम देखकर संतुष्ट रहे और उन्होंने कहा कि इस तरह के कदम से धार्मिक उत्सव और सुरक्षित बनता है। कई लोगों ने पुलिस और आयोजकों की तारीफ की कि उन्होंने सुनिश्चित किया कि समारोह में किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलग-अलग चौकियों की स्थापना की
स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने बताया कि भारी फोर्स तैनात करने के साथ मार्ग पर बार-बार चेकिंग की गई। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त निहारिका भट्ट ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने पूरे मार्ग पर सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुख्ता प्रबंध किए हैं। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था के तहत सीआरपीएफ के जवानों को भी तैनात किया गया है। साथ ही, भीड़ को नियंत्रित रखने के लिए अलग-अलग चौकियों की स्थापना की गई। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी तरह की अफवाह या वायरल हो रहे गलत कंटेंट पर विश्वास न करें।
हम मंगलवार वाले हैं, वीर बजरंगी के अनुयायी
उत्तम नगर में शोभा यात्रा के दौरान विश्व हिंदू परिषद (इंद्रप्रस्थ प्रांत) के प्रांत मंत्री सुरेन्द्र कुमार गुप्ता ने कहा कि यह पर्व केवल भक्ति का ही नहीं, बल्कि विजय और आत्मगौरव का प्रतीक भी है। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में पूरी दुनिया में रविवार वाले और शुक्रवार वालों के बीच झगड़ा चल रहा है, लेकिन हम मंगलवार वाले हैं, वीर बजरंगी के अनुयायी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed