{"_id":"6a7dce8dc7e3ad6ba20b0161","slug":"husband-strangles-second-wife-to-death-on-suspicion-of-illicit-affair-arrested-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-150575-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: अवैध संबंध के शक में पति ने दूसरी पत्नी की गला दबाकर हत्या की, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: अवैध संबंध के शक में पति ने दूसरी पत्नी की गला दबाकर हत्या की, गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वजीरपुर में रविवार को हुई वारदात, सौतेले बेटे से संबंधों का था शक, पुलिस कर रही पूछताछ
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। अशोक विहार के वजीरपुर जेजे कॉलोनी में अवैध संबंध के शक में 53 वर्षीय मिंटू ने अपनी दूसरी पत्नी पूनम की गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोपी रविवार को वारदात के बाद फरार हो गया था, जिसे बुधवार को बाहरी दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है।
डीसीपी आकांक्षा यादव ने बताया कि पूनम का शव घर में अचेत अवस्था में मिला, जिसे अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित कर दिया गया। जांच में पता चला कि मिंटू की पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। उससे उसके दो बेटे दीपक और सूरज हैं। दोनों वजीरपुर इलाके में रहने वाली अपनी दादी के साथ रहते हैं। 2010 में मिंटू ने पूनम से शादी कर ली और गुरुग्राम में रहने लगा।
मिंटू को अपनी पत्नी पूनम का सौतेले बेटे दीपक के साथ अवैध संबंध होने का शक था। जून में दीपक गुरुग्राम से पूनम को अपनी दादी निवासी वजीरपुर के पास ले आया था, जिससे मिंटू नाराज था और उसने दीपक को धमकी भी दी थी।
विज्ञापन
रविवार को मिंटू वजीरपुर पहुंचा, जहां पूनम अकेली थी। झगड़े के बाद उसने गला दबाकर हत्या कर दी। दूसरे बेटे सूरज ने पूनम को बेहोश पाया और अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दीपक की शिकायत पर भारत नगर थाने में हत्या का रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया है और मामले की छानबीन जारी है।