{"_id":"6a7dd0e2e034e7aec20339ee","slug":"har-ghar-tiranga-campaign-brings-a-wave-of-patriotism-to-the-markets-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-150569-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: हर घर तिरंगा अभियान से बाजारों में देशभक्ति की बहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: हर घर तिरंगा अभियान से बाजारों में देशभक्ति की बहार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्वी दिल्ली।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चल रहे हर घर तिरंगा अभियान का असर अब पूर्वी दिल्ली के बाजारों में साफ दिखाई देने लगा है। जैसे-जैसे स्वतंत्रता दिवस नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे बाजारों में तिरंगे और उससे जुड़े सामानों की बिक्री तेज होती जा रही है। मयूर विहार सहित पूर्वी दिल्ली के प्रमुख बाजारों में राष्ट्रीय ध्वज के अलावा तिरंगे रंग की टी-शर्ट, रिस्ट बैंड, टोपी, पटका, बैज, स्टिकर और सजावटी वस्तुओं की खरीदारी बढ़ गई है।
मयूर विहार के बाजारों में सुबह से लेकर रात तक खरीदारों की भीड़ दिखाई दे रही है। कहीं राष्ट्रीय ध्वज लहरा रहे हैं, तो कहीं तिरंगे रंग की टोपियां और टी-शर्ट लोगों का ध्यान खींच रही हैं। बच्चों के लिए विशेष रूप से तैयार किए गए तिरंगा बैज और रिस्ट बैंड भी खूब पसंद किए जा रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों को लेकर स्कूलों में भी तैयारियां जोरों पर हैं। ऐसे में अभिभावक अपने बच्चों के लिए देशभक्ति से जुड़े सामान खरीद रहे हैं। कई बच्चे स्कूलों में होने वाली सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिए स्वतंत्रता सेनानियों का रूप धारण करने की तैयारी कर रहे हैं। कोई शहीद भगत सिंह की वेशभूषा तलाश रहा है, तो कोई महात्मा गांधी के रूप में मंच पर उतरने की तैयारी में जुटा है।