{"_id":"6a7dceeb89630f58380c6492","slug":"several-members-of-parliament-including-a-union-minister-visited-the-trade-fair-on-the-second-day-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-150553-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: व्यापार महोत्सव में दूसरे दिन केंद्रीय मंत्री समेत कई सांसद पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: व्यापार महोत्सव में दूसरे दिन केंद्रीय मंत्री समेत कई सांसद पहुंचे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। भारत मंडपम में चल रहे भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 के दूसरे दिन केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पहुंचे। उन्होंने विभिन्न प्रदर्शनी स्टॉलों का अवलोकन किया और देशभर से आए व्यापारियों व उद्यमियों से बातचीत की।
शेखावत ने भारतीय उत्पादों और नवाचारों की सराहना की। उन्होंने कहा, यह आयोजन देश की उद्यमशीलता, नवाचार और आत्मनिर्भरता की क्षमता को प्रदर्शित करता है। उन्होंने यह भी बताया कि देश स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है। सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी, योगेंद्र चंदोलिया और कमलजीत सहरावत भी महोत्सव में शामिल हुए। कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि विभिन्न प्रदर्शनियों से देश की विनिर्माण क्षमता और आर्थिक प्रगति प्रदर्शित हो रही है। संवाद