{"_id":"69e0dade6c81c0e734020de5","slug":"illegal-gas-storage-raided-13-domestic-cylinders-recovered-delhi-ncr-news-c-24-1-gur1002-85083-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: अवैध गैस भंडारण पर छापा, 13 घरेलू सिलेंडर बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: अवैध गैस भंडारण पर छापा, 13 घरेलू सिलेंडर बरामद
विज्ञापन
विज्ञापन
- दस्तावेज न दिखाने पर कार्रवाई, विभाग ने दी सख्त चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। बादशाहपुर क्षेत्र में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग और सीएम फ्लाइंग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 13 भरे हुए घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किए। छापा सेक्टर-66 स्थित एक टीन शेड में बने गोदाम पर मारा गया, जहां संदिग्ध परिस्थितियों में सिलेंडर रखे हुए थे। जांच के दौरान सामने आया कि इंडेन के घरेलू गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण किया जा रहा था। मौके पर मौजूद व्यक्ति से जब संबंधित दस्तावेज मांगे गए, तो वह कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी।
विभाग ने इस मामले में पुलिस को भी शिकायत सौंप दी है, ताकि आगे की जांच कर अवैध गतिविधियों के नेटवर्क का पता लगाया जा सके। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह का भंडारण सुरक्षा के लिहाज से बेहद खतरनाक है और इससे हादसे की आशंका बनी रहती है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने स्पष्ट किया कि अवैध गैस भंडारण के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। लोगों से अपील की गई है कि गैस से जुड़ी किसी भी गड़बड़ी या अवैध गतिविधि की जानकारी तुरंत कंट्रोल रूम नंबर 0124-2868930 पर दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
Trending Videos